
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवार को कानपुर-लखनऊ हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 3 रोडवेज बस यात्रियों की मौत हो गई। बस के परिचालक की हालत गंभीर है। यह हादसा उन्नाव जिले में आज तड़के सुबह हुआ है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस ने पहले हाइवे पर आगे चल रहे डंपर को टक्कर मारी।
बस से उतरकर डेंट देख रहे थे बस यात्री
इसके बाद कुछ यात्री बस से उतरकर बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने लगे। तभी चालक ने बस को तीज से पीछे कर दिया। बताते हैं कि बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए चार लोगों को कुचल दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई
तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है। घायल बस का परिचालक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बस्ती के मदनपुर के स्वामी प्रसाद (40) , अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के तुलसी तारा निवासी रामनरेश (40) और शरद (20) के रूप में हुई है। बस से परिचालक इंद्रपाल सिंह (48) की हालत गंभीर है।
बस चालक की लापरवाही आई सामने
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया बस चालक की लापरवाही की बात सामने आ रही है। वहीं बस यात्रियों ने भी बस चालक की गलती बताई है।
ये भी पढ़ें: यूपी STF का बड़ा एक्शन: कानपुर का खूंखार अपराधी आसिफ अंबेडकर नगर में ढेर
बांदा एक्सप्रेसवे हादसा, एक पल में उजड़ा परिवार, मां-बेटे समेत 4 की मौत
‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को कमान
