Friday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा एक्सप्रेसवे हादसा, एक पल में उजड़ा परिवार, मां-बेटे समेत 4 की मौत

in Banda Four people including mother-son died in Accident

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में एक झटके में पूरा परिवार उजड़ गया। मां, बेटे, दादी समेत 4 की मौत हो गई। वहीं बहन को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में 4 लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब एक स्काॅर्पियो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आगे जा रही डीसीएम में पीछे से जा टकराई।

आजमगढ़ से महोबा जा रहा था परिवार

स्कार्पियो की रफ्तार तेज होने के कारण वह डीसीएस में पीछे से काफी भीतर तक घुस गई। ऐसे में स्काॅर्पियो सवार लोग उसी में फंसे रह गए।

in Banda Four people including mother-son died in Accident

जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो सवार परिवार आजमगढ़ से महोबा जा रहा था। बताते हैं कि सभी लोग रात में आजमगढ़ से महोबा, कबरई के लिए निकले थे।

in Banda Four people including mother-son died

हादसे से परिजनों में मचा कोहराम

आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र के रामगढ़ के श्यामनरायण विश्वकर्मा ने बताया कि अजीत विश्वकर्मा (38) उनके भतीजे थे। वह अपने परिवार के साथ स्काॅर्पियो से महोबा के कबरई जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा: सुसाइड से पहले मां को फोन, फिर एएनएम के पति ने उठाया आत्मघाती कदम 

चाचा का कहना है कि  अजीत क्रेसर के पार्ट और डंपर बनाने का काम करते थे। परिवार के साथ अब कबरई में ही रहते थे।

in Banda Scorpio crashes on Bundelkhand Expressway-four dead

वह अपनी दादी मां प्रेमशिला (50), चाची निशा (40) पत्नी दिलीप, दादी चंद्रावती (70) को लेकर पैतृक गांव गए थे। साथ में उनकी चचेरी बहन रिया (16) पुत्री दिलीप भी थी।

ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..

वहां से परिवार को लेकर घर लौट रहे थे। सभी लोग एक स्काॅर्पियो में सवार थे।

in Banda Scorpio crashes on Bundelkhand Expressway-four dead

इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बांदा जिले के जारी गांव के पास यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें: यूपी: हाॅस्पिटल में महिला मरीज की गोली मारकर हत्या-बेटे के सामने वारदात..

बचाव टीम ने घायलों को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया। बताते हैं कि स्काॅर्पियों से घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतकों में ये लोग हैं शामिल..

वहां डॉक्टरों ने अजीत, प्रेमशिला, निशा, चंद्रावती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रिया को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

संबंधित मुख्य खबर यहां पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्काॅर्पियो सवार चार की मौत-युवती गंभीर

बांदा में बड़ा हादसा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्काॅर्पियो सवार चार की मौत-युवती गंभीर

CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

बांदा: सुसाइड से पहले मां को फोन, फिर एएनएम के पति ने उठाया आत्मघाती कदम

बांदा में प्रधानों का प्रदर्शन, इन मांगों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, कारण अभी स्पष्ट नहीं..