
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में स्काॅर्पियो तेज रफ्तार में सिलेंडरों से लदी डीसीएम में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में स्काॅर्पियों सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।
मृतकों में महोबा का रहने वाला परिवार

युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पर डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक स्पार्पियो गाड़ी महोबा की ओर जा रही है। उसमें एक ही परिवार के लोग बैठे थे।
ये भी पढ़ें: यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह
इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र में स्कॉर्पियो आगे जा रही सिलेंडर लदी डीसीएम गाड़ी में पीछे से जा टकराई।

हादसे में स्काॅर्पियो चालक, उनकी मां समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं। वहीं एक युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा हथौरा गांव के पास हुआ है।
ये भी पढ़ें: बांदा: सुसाइड से पहले मां को फोन, फिर एएनएम के पति ने उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दो थानों का फोर्स, एंबुलेंस और यातायात पुलिस समेत बचाव टीमें भेजी गईं।
मृतक परिवार के लोग महोबा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर: जेल रोड पर XUV कार में लगी आग-धू-धूकर जली
