Thursday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: सुसाइड से पहले मां को फोन, फिर एएनएम के पति ने उठाया आत्मघाती कदम

In Banda husband of an ANM hanged himself

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांदा में एएनएम के पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। बताते हैं कि एएनएम के पति ने सुसाइड से पहले मां को फोन भी किया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। यह घटना बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बांदा के तिंदवारी क्षेत्र की घटना

जानकारी के अनुसार, रीता सिंह राघव तिंदवारी के जौहरपुर चारकूरा में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। वह मूलरूप से बुलंदशहर जिले के जगीराबाद की रहने वालीं हैं।

In Banda husband of an ANM hanged himself

वह अपने पति गौरव सिंह राघव (36) के साथ रहती थीं। बताते हैं कि बुधवार को टीकाकरण कार्यक्रम था। वह सुबह पति के साथ महजितिया डेरा टीकाकरण करने गई थीं।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो पलटने से एक की मौत-3 घायल

बताते हैं कि इसी बीच उनके पति उन्हें छोड़कर पहले बेंदा गांव पहुंचे। वहां से फल आदि खरीदने के बाद वापस घर गए। वहां से अपनी मां निर्मला को फोन भी किया।

In Banda husband of an ANM hanged himself

इसके बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उधर, गौरव की मां निर्मला देवी ने फोन करके रीता को पूरी बात बताई। रीता ने पड़ोसी महिला को अपने घर भेजा तो दरवाजे अंदर से बंद थे।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर: जेल रोड पर XUV कार में लगी आग-धू-धूकर जली

उसने खिड़की से झांक कर देखा गया तो गौरव का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें: बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस

बताते हैं कि दोनों की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बांदा में प्रधानों का प्रदर्शन, इन मांगों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

बांदा शहर: जेल रोड पर XUV कार में लगी आग-धू-धूकर जली

यूपी मौसम अलर्ट- प्रदेश में आज 38 जिलों में तेज हवाएं-बारिश, जानिए अपने जिले का हाल