
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम अलर्ट जारी हुआ है। यूपी के 38 जिलों में 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली कड़कने व बूंदाबांदी के आसार भी हैं। दरअसल, यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी झुलसाने वाली गर्मी तो कभी नमी वाली तेज हवाएं। मौसम विभाग ने एक और विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार के लिए नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई क्षेत्र के लिए अनुमान जताया है।
प्रदेश में 3 से 4 दिन ऐसा ही मौसम
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार से अगले 3-4 दिन मौसम बदला रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी और खासकर तराई क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता रहेगी।
ये भी पढ़ें: Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम
रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस सबके बावजूद तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।
आज इन जिलों के लिए है अलर्ट
गाजियाबाद, झांसी, मेरठ, अमरोहा, जालौन, बिजनौर, रामपुर, बरेली, ललितपुर, मैनपुरी, इटावा, सीतापुर, श्रावस्ती, कन्नौज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, बागपत, संभल, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, पीलीभीत, औरैया, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास।
ये भी पढ़ें: यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह
Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम
UP: सपा सांसद ने PMModi को कहे बेहद अमर्यादित अपशब्द, बोले-नहीं डरता..
पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर
