Tuesday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

UP: सपा सांसद ने PMModi को कहे बेहद अमर्यादित अपशब्द, बोले-नहीं डरता..

Hamirpur MP Ajendra Singh Lodhi abused PMModi

समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद ही अमर्यादित शब्द बोले हैं। साथ ही पीएम मोदी को ‘देशविरोधी’ भी कहा। आज सोमवार को महोबा कलेक्ट्रेट में सपाइयों ने स्मार्ट मीटर, बिजली व पानी संकट को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।

कहा-भाजपाई चाहें तो मुकदमा करा दें

इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने अमर्यादित अपशब्द बोलते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी जितना…., न कोई पीएम हुआ है और न होगा।’

ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना

यह भी कहा कि भाजपाई मुकदमा लिखाएंगे तो लिखा दें, वह डरने वाले नहीं हैं। उधर, सपा सांसद के पीएम मोदी पर अमर्यादित बयान से भाजपा नेताओं में आक्रोश है। सपा सांसद के बयान की काफी निंदा हो रही है। सपा विधायक का अमर्यादित अपशब्दों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह 

योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना

यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह