Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पीएममोदी

महोबा: अजय राय ने पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी-दुष्कर्म पीड़िता से..

महोबा: अजय राय ने पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी-दुष्कर्म पीड़िता से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अपहरण-दुष्कर्म पीड़ित नीट छात्रा के घर पहुंचे। वहां पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान कथित रूप से अजय राय ने पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी नेताओं ने इसकी निंदा की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो को बताया एआई जनरेटेड हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे एआई जनरेटेड बताया है। दरअसल, दोपहर लगभग 1 बजे भीषण धूप के बीच अजय राय महोबा पहुंचे। वहां अपहरण कर दुष्कर्म का शिकार हुई नीट छात्रा के मामले में पुलिस पर निशाना साधा। ये भी पढ़ें: सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी  साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और दोषियों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने की मांग की। कहा कि छात्रा को आरोपियों ने 16 दिनों तक बंधक बनाकर इंजेक्शन दिए। ...
UP: सपा सांसद ने PMModi को कहे बेहद अमर्यादित अपशब्द, बोले-नहीं डरता..

UP: सपा सांसद ने PMModi को कहे बेहद अमर्यादित अपशब्द, बोले-नहीं डरता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद ही अमर्यादित शब्द बोले हैं। साथ ही पीएम मोदी को 'देशविरोधी' भी कहा। आज सोमवार को महोबा कलेक्ट्रेट में सपाइयों ने स्मार्ट मीटर, बिजली व पानी संकट को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। कहा-भाजपाई चाहें तो मुकदमा करा दें इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने अमर्यादित अपशब्द बोलते हुए कहा कि 'पीएम मोदी जितना...., न कोई पीएम हुआ है और न होगा।' ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना यह भी कहा कि भाजपाई मुकदमा लिखाएंगे तो लिखा दें, वह डरने वाले नहीं हैं। उधर, सपा सांसद के पीएम मोदी पर अमर्यादित बयान से भाजपा नेताओं में आक्रोश है। सपा सांसद के बयान की काफी निंदा हो रही है। सपा विधायक का अमर्यादित अपश...
यूपी: PM Modi ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

यूपी: PM Modi ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी में जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी (PM Modi) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार को उद्घाटन किया। पीएम ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल हवाई अड्डे यूपी में.. कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अब कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन गया है। कहा कि एयरपोर्ट के शिलान्यास और उद्घाटन दोनों का ही अवसर उन्हें मिला। ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशान साधा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें https://...
योगी और केशव के बीच फिर दिखा 36 का आंकड़ा!

योगी और केशव के बीच फिर दिखा 36 का आंकड़ा!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा में सियासी हलचल फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। एक बार फिर सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच 36 का आंकड़ा दिखाई दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को भाजपा की बैठक थी। यह बैठक सीएम योगी ने बुलाई थी। इसमें यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शामिल नहीं हुए। जबकि वह कुछ दूर पर स्थित अपने सरकार आवास में मौजूद रहे। इतना ही नहीं इस दौरान केशव कई पूर्व और वर्तमान मंत्रियों से मुलाकात करते रहे। ऐसे में सियासी गलियारों में अटकलें और तेज हो गई हैं। चुनाव परिणामों से दूरियां बरकरार दरअसल, आजकल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडलवार पार्टी और सहयोगी दलों के जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। सीएम लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार की समीक्षा में लगे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मेरठ-प्रयागराज मंडल के नेताओं की बैठक बुलाई...
पढ़िए ! बजट2024 पर CMYogi, अखिलेश-डिंपल, मायावती और टिकैत ने क्या कहा..

पढ़िए ! बजट2024 पर CMYogi, अखिलेश-डिंपल, मायावती और टिकैत ने क्या कहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : बजट-2024 को लेकर सरकार और विपक्ष के नेताओं ने अलग-अलग बातें कही हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट2024 की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक लोक कल्याणकारी बजट है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूरा करने वाला होगा। विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताया वहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट कुर्सी बचाने के लिए है। जब तक किसान और नौजवानों की पक्की नौकरी का इंतजाम नहीं हो जाता। ऐसे बजट से जनता को कोई भी बड़ा फायदा नहीं होने वाला। ये भी पढ़ें : बजट-2024 : क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, आसान तरीके से यहां समझें.. पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बजट2024 को युवाओं, देश के गरीबों, बेरोजागारों, किसानों और महिलाओं के साथ बहुजन समाज के लिए निराशाजनक बताया। कहा कि इसमें महिला सुरक्षा की अनदेखी की गई है। टि...
बजट-2024 : क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, आसान तरीके से यहां समझें..

बजट-2024 : क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता, आसान तरीके से यहां समझें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : मोदी सरकार ने आज बजट2024 पेश किया है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह सातवां बजट है। वहीं मोदी सरकार का साल 2014 से अब तक का यह 13वां बजट है। आज पेश हुए बजट में किसको क्या मिला? कौन सी चीजें महंगी हुईं और कौन सी सस्ती। यहां पढ़िए.. 7 चीजों पर घटी कस्टम ड्यूटी, 2 पर बढ़ी आज बजट में 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है। वहीं 2 पर बढ़ाई भी गई है। इससे साफ है कि 7 प्रोडक्ट सस्ते होंगे। वहीं दो महंगे भी होंगे। कस्टम ड्यूटी घटाए जान से कैंसर के जुड़ी दवाएं सस्ती होंगी। साथ ही बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी भी 6 प्रतिशत कम की गई है। ये भी पढ़ें : यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, अमित वर्मा बने लखनऊ जेसीपी इससे सोना-चांदी भी सस्ती होने की उम्मीद है। साथ ही मोबाइल, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन और सोलर सेट्स पर टैक्स कम...
UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?

UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद अचानक यूपी में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे में हालात की गंभीरता को देखते हुए आरएसएस भी सक्रिय गया है। खबर आ रही है कि जल्द ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS), बीजेपी संगठन और सरकार के बीच एक बैठक अहम बैठक यूपी में होने वाली है। पहले यह बैठक आज ही कल में होने वाली थी। फिलहाल कुछ दिन के लिए टल गई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद कयासबाजी इसमें तमाम बिंदुओं पर चर्चाएं होंगी और ये बेहद खास होंगी। कुल मिलाकर अब संघ यूपी से दिल्ली तक बीजेपी के दिग्गजों के बीच मची उठा-पटक को रोकने की भूमिका में है। कौन हटेगा और कौन बनेगा को लेकर भी राय बनेगी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हाल में लखनऊ में हुई थी। उसके ठीक बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मु...
लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में हुई हार की समीक्षा चल रही है। लखनऊ में दो दिन से राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बोम्माराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष यानी बीएल संतोष बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मीटिंग की थी। आज रविवार को मुख्यमंत्री योगी और दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की। बताते हैं कि इस बीच हार के कारणों पर चर्चा हुई। बांदा-बुंदेलखंड में बड़ी हार पर चिंतन कर्नाटक में संघ के हार्डलाइनर प्रचारक की छवि रखने वाले संतोष दो दिन से यूपी में हैं, यह खुद में बड़ी बात है। बीजेपी नेता संतोष जितना लोप्रोफाइल रहते हैं उतने ही बड़े रणनीतिकार माने जाते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री के सामने बांदा-बुंदेलखंड में हुई बीजेपी की बड़ी हार का मुद्दा भी उठा। हार की वजह बु...
Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने बांदा के तुलसीराम का लिया नाम

Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने बांदा के तुलसीराम का लिया नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में पानी बचाने का मंत्र देने वाले तुलसीराम के नाम का जिक्र आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ ही एक बार फिर बांदा जिले का नाम पूरे देश में सुना गया। पीएम मोदी ने कहा कि 3 वर्षों में 40 तालाब खुदवाने वाले लुकतरा प्रधान तुलसीराम के प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि तुलसीराम ने 'खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में', का मंत्र दिया। पीएम द्वारा बांदा में अतुलनीय प्रयासों की सराहना का चौथा मौका इसका परिणाम यह रहा कि गांव का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जलसंरक्षण को लेकर हुए अतुलनीय प्रयासों की सराहना का यह चौथा मौका है। इसके पहले भी जिले में जल संरक्षण को लेकर प्रयासों को सराहा है। प्रधान ने पिछले 3 साल में खुदवाए 40 से ज्यादा तालाब आज पीएम मोदी द्वारा ऐसे अतुलनीय प्रयासों की सराहना का चौथा मौका रहा। रविवार ...
भाजपा स्थापना दिवस : आज से सामाजिक न्याय सप्ताह, PM Modi करेंगे संबोधित

भाजपा स्थापना दिवस : आज से सामाजिक न्याय सप्ताह, PM Modi करेंगे संबोधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह का आयोजन चलेगा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह आज गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम और डिप्टी सीएम रहेंगे आज मुख्यालय पर मौजूद पार्टी नेता महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला का कहना है कि पार्टी पदाधिकारी और मंत्री, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर आयोजित होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : BJP ने बदले निकायों के प्रभारी, दोनों डिप्टी-सीएम...