Wednesday, July 1सही समय पर सच्ची खबर...

पीएम मोदी का मुखौटा पहन चोरों ने लाखों के मोबाइल किए चोरी

Thief wearing PMModi mask in Rajasthan
पीएम मोदी के मुखौटे वाला चोर।

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: सोशल मीडिया पर चोरी की एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। पीएम मोदी का मुखौटा पहन चोरों ने लाखों रुपए की मोबाइल फोन चोरी कर डाली। CCTV में पीएम मोदी का मुखौटा पहन चोरी करते चोर देखकर आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान रह गई। यह घटना जबरदस्त ढंग से चर्चा में है। दरअसल, यह मामला राजस्थान के भीलवाड़ा के सरेड़ा का है। सरेड़ा में बस स्टैंड के पास ‘मातेश्वरी मोबाइल शॉप’ में चोरी हो गई। चोरी करने वाले एक चोर ने पीएम नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहन रखा है।

दुकानदार ने देखा को उड़ गए होश

सीसीटीवी में पीएम मोदी का मुखौटा पहने चोर साफ दिखाई दे रहा है। लोग पीएम मोदी के मुखौटे वाले चोर की जमकर चर्चा कर रहे हैं। बताते हैं कि चोरों ने 4 से 5 लाख की कीमत के 35 से 40 स्मार्टफोन चोरी किए।

पीएम मोदी का मुखौटा पहने चोरी करने वाले चोर ने खुद को कैमरे की नजर से बचा लिया। लेकिन चोरी करते हुए सीसीटीवी में उसका मुखौटा वाला चेहरा जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

दुकान के मालिक को चोरी की जानकारी तब हुई जब सुबह दुकान खोली। बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

चोर को देखकर पुलिस भी हैरान

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटैज को खंगालना शुरू किया। फुटैज में एक चोर पीएम मोदी का मुखौटा पहने हुए चोरी करता नजर आया। चोर को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

ये भी पढ़ें: ‘बिना पत्नी का PM नहीं होना चाहिए’, लालू के निशाने पर कौन मोदी या राहुल..? 

चोरी की यह घटना पीएम के मुखौटे की वजह से पूरे इलाके में फैल गई। बताया जा रहा है कि पुलिस भी चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस यह जानना चाहती है कि पीएम मोदी के मुखौटे के पीछे चोर कौन है।

कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

‘बिना पत्नी का PM नहीं होना चाहिए’, लालू के निशाने पर कौन मोदी या राहुल..?

यूपी मौसम: बरेली में रिकाॅर्ड बारिश-बांदा में बिजली गिरने का अलर्ट