
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर जू से हिप्पो सतीशन एक यादगार यात्रा पर निकलने वाला है। हिप्पो सतीशन को जल्द ही नया घर मिलने
वाला है। जी हां, कानपुर से हिप्पो सतीश को इंदौर भेजा जा रहा है। इसके लिए बेहद खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हिप्पो सतीश का 700 किमी का यह सफर रास्तेभर नहाते-नहाते पूरा होगा।
अनोखे सफर में 20 हजार लीटर पानी होगा खर्च
इस पूरी यात्रा में हिप्पो सतीश को नहलाने में लगभग 20 हजार लीटर पानी खर्च होगा। सबकुछ एनिमल एक्सचेंज के तहत हो रहा है। कानपुर से इंदौर तक 700 किमी लंबे इस सफर में सतीश को नहलाने की खास व्यवस्था इसलिए की जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू की दस्तक : कानपुर चिड़ियाघर के 1 किमी दायरे में मारे जाएंगे पक्षी, 10 किमी तक मांस बिक्री बंद
ताकि हिप्पो सतीश के शरीर की नमी को बनाए रखा जा सके। रास्तेभर पानी की बौछार की जाएगी। कानपुर का जू प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
इसलिए जरूरी है सतीश को नहाते हुए ले जाना
हिप्पो के लिए खास पिंजड़ा बनवाया जा रहा है।

दरअसल, दरियाई घोड़ा (हिप्पोपोटेमस) एक उभयचर प्रजाति का प्राणि है। जो पानी और जमीन दोनों जगहों पर रह सकता है।
ये भी पढ़ें: Bijnor : शेर के हमले से हाथी के बच्चे की मौत, विभाग ने कराया पोस्टमार्टम
लेकिन हिप्पो अपने जीवन का लगभग 80 प्रतिशत समय पानी में ही गुजारते हैं। बताते हैं कि एक हिप्पो अपने जीवन का 80 प्रतिशत समय पानी में बिताते हैं। इससे उनका शरीर की नमी भी बनी रहती है।
फव्वारे से छिड़कता जाएगा पानी, जरूरत पड़ी तो बाल्टियों से भी..
यही वजह है कि हिप्पो को 700 किमी लंबे सफर में नहलाते हुए ले जाया जाएगा। हिप्पो पर फव्वारे से पानी छिड़का जाएगा। रास्ते में जरूरत पड़ी तो बाल्टी से भी पानी डाला जाएगा।
उधर, हिप्पो सतीश के बदले इंदौर जू से शेरनी वीरा को कानपुर लाया जा रहा है। वीरा कानपुर जून में बब्बर शेर शंकर की जोड़ीदार बनने वाली हैं। बताते हैं कि कानपुर चिड़ियाघर में शंकर अकेला शेर है। साथ में उनकी बहन नंदिनी और मां उमा है।
ये भी पढ़ें: जानिए! दुनिया के किस देश का राष्ट्रीय पशु है गाय..
Shocking : ट्रेन की छत पर तेंदुआ, हाईटेंशन तार से मौत की आशंका
Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा
Shocking Viral Video: गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस में आग-धमाका, देखिए ड्राइवर ने क्या किया..
