Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP में बर्ड फ्लू की दस्तक : कानपुर चिड़ियाघर के 1 किमी दायरे में मारे जाएंगे पक्षी, 10 किमी तक मांस बिक्री बंद

Bird flu knock in UP : birds to be killed in 1 km radius of Kanpur zoo, meat sale restricted to 10 km

समरनीति न्यूज, कानपुर : स्थानीय चिड़ियाघर में दो मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। चिड़ियाघर यानी जू के 1 किमी के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। अब इस दायरे में आने वाले मुर्गे-मुर्गियों व पक्षियों को मारने के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि आदेश के बाद रविवार शाम साढ़े 7 बजे तक चिड़ियाघर और कंटेनमेंट जोन में मिलने वाले पक्षियों व मुर्गा-मुर्मियों को मार दिया जाएगा। मारने के बाद उनको जलाया भी जाएगा। ताकि बर्ड फ्लू को फैलने से रोका जा सके।

कानपुर जू में 2 मुर्गों में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि

इतना ही नहीं जू के आसपास 10 किमी के दायरे में मांस बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए धारा 144 लागू कर दी है। अगर कोई मुर्गी-मुर्गा बेचते या रखते मिला तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Bollywood : क्रिसमस पर Actress शमा सिकंदर का ग्लैमरस पोल डांस, देखिए फोटोज..

बर्ड ब्लू के खतरे के मद्देनजर इस संबंध में शनिवार रात को शिविर कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई।

Bird flu knock in UP : birds to be killed in 1 km radius of Kanpur zoo, meat sale restricted to 10 km

इस बैठक में यह अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डा. महेंद्र कुमार, सीएमओ डा. अनिल कुमार, एडीएम सिटी अतुल कुमार, जिला पशु चिकित्साधिकारी डा. आरपी मिश्रा मौजूद रहे।

ये रखें सावधानी

  • जो लोग मांस खाते हैं, वह उसे पूरी तरह पकाकर ही खांए।
  • किसी भी हाल में कच्चा अंडा न खाएं।
  • सर्दी, जुकाम और बुखार के पीड़ितों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महिला से दुष्कर्म, बुरी तरह से पिटाई