
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को जहां बरेली में रिकाॅर्ड बारिश दर्ज की गई। यूपी में मौसम विभाग के अलर्ट में बुधवार को बांदा समेत 30 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी हुई है। यह चेतावनी बांदा के अलावा प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर के भी है।
मंगलवार को बरेली में 157 मिमी बारिश
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून कई हिस्सों में पहुंच चुका है। उनका कहना है कि गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या और सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया तक आमद हो चुकी है। अब पूर्वांचल व पूर्वी तराई के जिलों तक मानसून जल्द ही फैल जाएगा।
ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम
अगले 2 से 3 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून फैल जाएगा। बुधवार को रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और बरेली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
ये भी पढ़ें: कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को यूपी के बरेली में सबसे ज्यादा 157 मिमी बारिश दर्ज की गई।
दूसरे नंबर पर बुंदेलखंड के ललितपुर में 106 मिमी बारिश रिकाॅर्ड हुई।
फिर लखीमपुर खीरी में 99.4 मिमी और अयोध्या में 69 मिमी तथा अंबेडकरनगर में 66 मिमी बारिश हुई।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम
बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
