Tuesday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम

CEC Gyanesh Kumar announcing election results of five states

समरनीति न्यूज, लखनऊ: देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आ गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में असम-पश्चिम बंगाल में BJP, तमिलनाडु में TVK, केरल में UDF व पुडुचेरी में NDA जीती है। पांच राज्यों के परिणाम में असम और पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारी जीत दर्ज कराई है। वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। केरल में यूडीएफ भारी बहुमत से जीती है। वहीं पुडुचेरी में एनडीए ने जीत दर्ज कराई है।

294 सीटों वाले बंगाल में BJP 206 सीटों पर जीती

294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 206 सीटों पर जीत दर्ज कराते हुए इतिहास बना दिया। पश्चिम बंगाल में पहली बार भगवा फहराया गया है।

ये भी पढ़ें: UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले 

वहीं तृणमूल पार्टी 81 सीटों पर ही सिमट गई है। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से हार गई हैं। बीते 15 साल से बंगाल में मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी के लिए यह बड़ा झटका है।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर

वहीं कांग्रेस को मात्र 2 सीटें ही मिलीं हैं। वहीं तमिलनाडु में कोलाथुर सीट पर सीएम एमके स्टालिन टीवीके के वीएस बाबू से हार गए। ममता के बाद स्टालिन का हारना, विपक्ष के दो बड़े नेताओं के रूप में देखा जा रहा है।

तमिलनाडु: पहली बार चुनाव लड़े अभिनेता विजय बने गेम चेंजर

तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। जनता ने डीएमके और एआईएडीएमके को हटाते हुए एक्टर विजय की पार्टी टीवीके पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें: ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से यूपी की पाॅलिटिक्स में हलचल-पलटवार

पहली बार चुनाव लड़े अभिनेता विजय की पार्टी ने 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में 108 सीटों पर जीत दर्ज कराई। डीएमके को इस चुनाव में 73 सीटें मिली हैं। वहीं एआईएडीएमके को 52 सीटें मिलीं हैं।

असम में भाजपा के हिमंत बिस्वा दोबार बनाने जा रहे सरकार

वहीं असम में एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज कराते हुए हिमंता बिसवा सरकार बनाने जा रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबारी सीट से बड़े अंतर से जीत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 95.27 प्रति डालर हुआ

126 विधानसभा सीटों वाले असम में एनडीए ने 102 सीटें जीती हैं। कांग्रेस मात्र 21 सीटों पर ही सिमट गई है। असम में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा गौरव गोगोई अपनी जोरहाज सीट तक नहीं बचा पाए।

पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की बहुमत के साथ दोबार बड़ी वापसी

वहीं पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन ने जबरदस्त वापसी की है। 30 विधानसभा सीटों वाले पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन ने 18 सीटें जीती हैं। कांग्रेस मात्र 6 सीटें जीती है।

केरल कांग्रेस के लिए सुखद, UDF 89 सीटें जीता, बीजेपी मात्र 3

वहीं केरल का चुनाव कांग्रेस के लिए सुखद रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यूडीएफ ने वाम मोर्चे की 10 साल पुरानी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका।

ये भी पढ़ें: UP: नहीं होगी राहुल गांधी के खिलाफ FIR, हाईकोर्ट ने वापस लिया फैसला

140 विधानसभा सीटों वाले केरल में यूडीएफ ने 89 सीटों पर जीत दर्ज कराई है। यह पिछले चुनाव की तुलना में दोगुना है। वहीं एलडीएफ 35 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी गठबंधन को केल में मात्र 3 सीटें मिलीं हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, लाखों उपभोक्ताओं को राहत  

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, लाखों उपभोक्ताओं को राहत