
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारतीय रुपये में गुरुवार को ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। पहली बार रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर 95.27 के अपने अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट के साथ 95 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर दिया। भारतीय रुपये ने पिछले बंद स्तर से 32 पैसे की गिरावट दर्शाई।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया कमजोर
कहा जा रहा है कि रुपये में यह ऐतिहासिक गिरावट अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आई है। इसके साथ ही शेयर बाजार में भी हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
हालांकि, इससे पहले भी रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर चुका है। बुधवार को भारतीय रुपया 20 पैसे गिरकर 94.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को 53 पैसे गिरकर 94.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें: Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम
यह भारतीय करेंसी के लिए बेहद चिंताजन है। बताते हैं कि यह इतिहास में पहली बार है जब रुपया इतनी नीचे गिर गया है।
आंकड़े बताते हैं कि गुरुवार को रुपया 95.01 प्रति डालर पर खुला।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी..
इसके बाद रुपया गिरकर 95.27 प्रति डालर पहुंच गया।
वहीं आंकड़े बताते हैं कि यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब रुपये में गिरावट आई है।
इस वर्ष में रुपया 5.8 प्रतिशत तक लुढ़क चुका है।
Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम
शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी..
IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा
शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च
Airtel ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया में नंबर-2 बना
