
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बड़ा एनकाउंटर हुआ है। एनकाउंटर में अंबेडकर नगर पुलिस के हाथों चार बच्चों और उनकी मां की हत्या का आरोपी बदमाश आमिर ढेर हो गया है। वहीं दो पुलिसकर्मी भी एनकाउंटर में घायल हुए हैं। बताते चलें कि यूपी के अंबेडकर नगर के अकबरपुर क्षेत्र स्थित मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में 4 बच्चों की सनसनीखेज हत्या हुई थी। बदमाश आमिर की पुलिस को मामले में तलाश थी। आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश आमिर ढेर हो गया। अंबेडकर नगर एसपी प्राची सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
पहले लापता मां पर था मासूमों की हत्या का शक
बच्चों की मां लापता थी। बाद में बच्चों की मां का शव भी एक नाले से बरामद हुआ था। इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी आमिर सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, यूपी पुलिस में इस साल 1 लाख नई भर्तियां
मरैला चौकी प्रभारी राजेश यादव और एसओजी में तैनात सिपाही जाकिर हुसैन भी एनकाउंटर में घायल हुए हैं। दोनों पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है।
यह है चार मासूमों और मां की हत्या का पूरा मामला..
हृदयविदारक घटना शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे सामने आई थी। मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले के नियाज, जो सऊदी अरब में रहते हैं। उनके चार मासूम बच्चों शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान उर्फ सादिया (8) के शव मिले थे।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..
तीनों की बेरहमी से सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। बच्चों की मां गासिया खातून पर पुलिस को शक था। वह घटना के बाद से गायब थीं। रविवार शाम उनका भी शव नाले में मिला। इसके बाद मर्डर में नया मोड़ आ गया।
कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था बदमाश आमिर
पुलिस जांच में पता चला कि आमिर ने चारों की हत्या की है। वह आज सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। बताते हैं कि मारा गया बदमाश आमिर कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। वह साइको किस्म का अपराधी था।
संबंधित मुख्य खबर पढ़ें: यूपी में बड़ी घटना, घर में 4 बच्चों के शव मिले-मां पर हत्या का शक
यूपी में बड़ी घटना, घर में 4 बच्चों के शव मिले-मां पर हत्या का शक
लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..
UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले
