
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी ने अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली। मरने से पहले रियल एस्टेट कारोबारी प्रबल जैन ने अपनी पत्नी को फोन किया। रोते हुए पत्नी को सारी परेशानी बताई। पत्नी ने काफी समझाया, लेकिन फिर भी अनहोनी हो गई। घटना लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर इन्क्लेव में हुई है। पुलिस का कहना है कि IPL सट्टा में लाखों हारने पर रियल एस्टेट कारोबारी ने सुसाइड की है।
सीतापुर के के रहने वाले थे प्रबल जैन
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सीतापुर के महमूदाबाद के प्रबल जैन (32) पत्नी शिवानी जैन के साथ जनेश्वर इन्क्लेव में फ्लैट डी-1102 में किराये पर रहते थे। शिवानी एक मॉल में ग्राउंड फ्लोर मैनेजर हैं।
ये भी पढ़ें: झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार
बताते हैं कि दोनों की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या करने से पहले प्रबल ने पत्नी को काल की थी। उन्होंने पत्नी से आत्महत्या करने की बात कही। हालांकि, पत्नी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें: बेवफा सोनम! जमानत पर छूटी हनीमून पर पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली सोनम
मगर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाते हुए सुसाइड कर ली। पुलिस का कहना है कि फ्लैट की तलाशी के दौरान फॉरेंसिक टीम को एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक के दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
प्रबल और शिवानी की लव मैरिज..
बताते हैं कि मृतक कारोबारी प्रबल जैन और झारखंड के बोकारो की रहने वालीं उनकी पत्नी शिवानी की लवमैरिज हुई थी। दोनों की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..
महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..
