Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

अमरोहा: मंडी धनौरा में 12 साल का छात्र नहर में कूदा-तलाश में जुटी पुलिस

Amroha: 12-year-old student jumps into canal in Mandi Dhanaura

समरनीति न्यूज, अमरोहा: मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मिलक अख्तियारपुर गांव में एक छात्र नहर में कूद गया। यह दुखद घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मिलक अख्तियारपुर गांव में कक्षा-6 में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र आर्यंस रामगंगा पोषक नहर में कूद गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिए बालक की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला है।

गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश

Amroha: 12-year-old student jumps into canal in Mandi Dhanaura

जानकारी के अनुसार, डिडौली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नूरी गांव के रवि कुमार के बेटे आर्यंस (12) अपने मामा आकाश के घर रहकर पढ़ाई करते थे।

ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर

बताते हैं कि आज शुक्रवार दोपहर अपनी नानी के साथ आर्यंस खेत गए थे। वहां अचानक खेत के पास से बह रही रामगंगा पोषक नहर में कूद पड़े।

Amroha: 12-year-old student jumps into canal in Mandi Dhanaura

जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भी तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें: बिजनौर: नायब तहसीलदार ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाशने में जुटी पुलिस

मंडी धनौरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह का कहना है कि मिलक अख्तियारपुर गांव में एक 12 वर्षीय बच्चे के नहर में कूदने की जानकारी मिली थी। बच्चा मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..

अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..

रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..

महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का..

भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 95.27 प्रति डालर हुआ