
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बुंदेलखंड के जालौन में आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ है। परिवार के 6 लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि कार सवार परिवार अयोध्या से दर्शन करके जालौन लौट रहा था।
अयोध्या से लौट रहा था ललितपुर का परिवार
इसी दौरान चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार ललितपुर जिले के महरौनी के शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। वहां दर्शन कर सभी वापस लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले
बताते हैं कि आज सोमवार सुबह लगभग 6 बजे उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या-परिवार में कोहराम
दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार में कुल 10 लोग सवार थे। बताते हैं कार में शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज, देशराज शामिल बताए जा रहे हैं। सभी महरौनी ललितपुर के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: महोबा ‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा
सिस्टर गैंग: बरेली में 3 बहनों ने फर्जी IAS बन युवक से 21 लाख ठगे, अब जेल
UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले
महिला से बोले ठग, 101 कदम चलने पर मिलेंगी देवी, वापस लौटीं तो सबकुछ था गायब
यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी
