Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौसम विभाग

सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र

सावधान रहें! बांदा में भारी बारिश की चेतावनी-जिला प्रशासन बेफिक्र

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है। इसके असर से अगले दो दिन भारी बारिश होगी। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ेंगे। बांदा-चित्रकूट, प्रयागराज, महोबा समेत इन जिलों में अलर्ट इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, झांसी, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, हमीरपुर, महोबा, रायबरेली, ललितपुर और आसपास भारी बरसात होगी। बांदा जिला प्रशासन के अधिकारियों की संवेदनहीनता का हाल यह है कि बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ जाता है। अब प्रशासन जब ढीला-ढाला है तो स्कूल प्रबंधन उससे एक हाथ आगे है।  स्कूलों में दो-दो घंटे बाद छुट्टी का मैसेज भेजते अधिकारी प्रबंधन भी स्कूलों को बंद नहीं कर रहा है। बीते बुधवार को गैरजिम्मेदार...
यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इन 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट-बुंदेलखंड में ये आसार..

यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इन 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट-बुंदेलखंड में ये आसार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मानसून अचानक सुस्त पड़ गए हैं। प्रदेश में बारिश रुक गई है। रविवार को मौसम विभाग ने 26 जिलों में उमस वाली गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 से 7 जुलाई तक हल्की बूंदाबांदी के अलावा अच्छी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, दो दिन दक्षिणी जिलों जैसे बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में बारिश के हालात बने रहेंगे। इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। 8 जुलाई से फिर अच्छी बारिश की संभावना रविवार को तराई, पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 5 से 7 जुलाई के बीच बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में हल्की बारिश होगी। ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम उन्होंने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश में फिर अच्छी बारिश के आसार हैं। इन ज...
यूपी मौसम अलर्ट- प्रदेश में आज 38 जिलों में तेज हवाएं-बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

यूपी मौसम अलर्ट- प्रदेश में आज 38 जिलों में तेज हवाएं-बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम अलर्ट जारी हुआ है। यूपी के 38 जिलों में 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली कड़कने व बूंदाबांदी के आसार भी हैं। दरअसल, यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी झुलसाने वाली गर्मी तो कभी नमी वाली तेज हवाएं। मौसम विभाग ने एक और विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार के लिए नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई क्षेत्र के लिए अनुमान जताया है। प्रदेश में 3 से 4 दिन ऐसा ही मौसम लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार से अगले 3-4 दिन मौसम बदला रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी और खासकर तराई क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता रहेगी। ये भी पढ़ें: Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम   रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी...
यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यूपी के 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि यूपी में इस समय भीषण गर्मी और लू से प्रदेश बेहाल है। मौसम विभाग लगातार भीषण गर्मी और लू  से अलर्ट कर रहा है। तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। राजधानी से लेकर बुंदेलखंड-पूर्वांचल तक हालात गंभीर राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वांचल में आग बरसने जैसा माहौल बना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 32 जिलों में लू का अलर्ट है। ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी से सबसे ज्यादा हालात गंभीर हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं प्रयागराज, झांसी और वाराण...
Weather: यूपी में आज से मौसम का यू टर्न, इन 18 जिलों के लिए अलर्ट

Weather: यूपी में आज से मौसम का यू टर्न, इन 18 जिलों के लिए अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से मौसम ने दोबारा यू-टर्न लिया है। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं और ओले भी गिर सकते हैं। इन इलाकों के कुछ जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान मौसम विभाग की माने तो सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा समेत 18 जिलों में तेज हवाएं व हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच बारिश के साथ ही इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। यूपी के करीब 11 जिलों में ओले गिर सकते हैं। ये भी पढ़ें: गंदा है पर धंधा है ये..कानपुर की डाॅ. प्रीति आहूजा का पाॅवरफुल प्रोफाइल और किडनी मंडी का खेल  बताते चलें कि गुरुवार को धूप की तपिश और भ...
मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..

मौसम अलर्ट: आज से यूपी के इन क्षेत्रों में छाएगा घना कोहरा-कई जिलों में दृश्यता शून्य तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: मौसम विभाग ने कोहरे और सर्दी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के जिलों में सोमवार से घना कोहरा छाएगा। साथ ही यूपी में उत्तरी-पश्चिमी ठंडी पछुआ हवाओं से सर्दी भी बढ़ेगी। मौसम में लगातार ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में मौसम और सर्द होगा। सोमवार से पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्र में छाएगा कोहरा मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिमी यूपी में सहारनपुर से बरेली तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तराई इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में भी सुबह कोहरा हल्के से मध्यम स्तर तक रहेगा। बरेली में दृश्यता शून्य पहुंची-कानपुर और मुरादाबाद भी.. बताते चलें कि आज रविवार को कोहरे के कारण बरेली में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची। मौसम विभाग का कहना है कि मुरादाबाद में 50 मीटर और कानपुर में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। ये भी पढ़ें: Luckno...
Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होगी। इतना ही नहीं 27 से 31 अक्तूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट.. लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 अक्तूबर को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल में बारिश की संभावना है। 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4-5 दिन बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इतना ही नहीं बा...
मौसम अपडेट: यूपी में इन जिलों में भारी बारिश के आसार, लखनऊ-सीतापुर-बांदा शामिल..

मौसम अपडेट: यूपी में इन जिलों में भारी बारिश के आसार, लखनऊ-सीतापुर-बांदा शामिल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार से बादलों की सक्रियता बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 22 से 25 अगस्त के बीच मध्यम से भारी बारिश होगी। पूरब से पश्चिम तक 38 जिलों के लिए अलर्ट शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने दक्षिणी, पूर्वी और तराई के 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 47 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में नए वेदर सिस्टम के चलते यूपी के ज्यादातर हिस्सों में 22 अगस्त से अगले 4 दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गरज-बिजली गिरने का अंदेशा आगरा, रामपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, झांसी, जालौन, बांदा, हमीरपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अयोध्या, अंबेडकर सु...
Banda: हद है! भारी बारिश चेतावनी के बावजूद स्कूल खुले

Banda: हद है! भारी बारिश चेतावनी के बावजूद स्कूल खुले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: लखनऊ मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को बांदा समेत बुंदेलखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुल 39 जिलों के लिए यह अलर्ट हुआ है। इसके बावजूद बांदा में बच्चों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं हुई। जबकि लखनऊ समेत कई जिलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। यह कदम बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन उठाया गया है। लखनऊ समेत कई शहरों में बंद किए गए स्कूल बांदा में जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से ऐसे कोई आदेश होने की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल बांदा में बच्चों को आज सुबह हल्की बारिश के बीच स्कूल जाते देखा गया। बताते चलें कि बांदा के ये भी पढ़ें:यूपी: बांदा-बुंदेलखंड समेत इन 39 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट…पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी घनघोर बरसात कुछ ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। शहर में भी शंकरनगर, लौधियापुरवा में जलभराव ...
मौसम अलर्ट: लखनऊ-बांदा-झांसी-बिजनौर समेत यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम अलर्ट: लखनऊ-बांदा-झांसी-बिजनौर समेत यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज राजधानी लखनऊ समेत 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इनमें लखनऊ, बांदा-झांसी-बिजनौर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में वापस लौटे मानसून की सक्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। बीते 24 घंटों में पूर्वी यूपी में अलग-अलग जिलों में काफी बारिश हुई है। सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश यूपी के प्रतापगढ़ में 85 मिमी हुई। लखनऊ-बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार के लिए बुंदेलखंड-आगरा के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही पश्चिमी यूपी के 29 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बांदा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, आगरा, महोबा, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां भारी बारिश का...