Tuesday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..

Triple murder psycho killer Gurpreet killed in Chandauli encounter

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के चंदौली में एनकाउंटर में 24 घंटे में 3 हत्या करने वाला साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर हो गया। एनकाउंटर में साइको किलर गुरुप्रीत के मारे जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। साइको किलर गुरुप्रीत ने 24 घंटे में दो लोगों की चलती ट्रेन में और एक महिला की अस्पताल में हत्या करके सनसनी फैला दी थी। इस वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। साइको किलर गुरुप्रीत को भीड़ ने महिला की हत्या कर भागते समय पकड़ लिया था।

हाॅस्पिटल में महिला मरीज की हत्या के बाद ग्रामीणों ने था पकड़ा

Triple murder psycho killer Gurpreet killed in Chandauli encounter

यह हत्यारा तब पकड़ा गया था जब वह जीवक हास्पिटल में महिला मरीज लक्ष्मीना देवी की हत्या कर भाग रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया था।

चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दी मामले की जानकारी

इसी पूरे घटनाक्रम की जानकारी चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की ओर से दी गई है।

Triple murder psycho killer Gurpreet killed in Chandauli encounter

बताया जाता है कि हत्यारोपी साइको किलर गुरुप्रीत सिंह पूर्व सैनिक था, जो कि पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। उसकी पहचान गुरुप्रीत सिंह के रूप में हुई थी।

ये भी पढ़ें: UP: सपा सांसद ने PMModi को कहे बेहद अमर्यादित अपशब्द, बोले-नहीं डरता.. 

चंदौली पुलिस ने उससे काफी देर पूछताछ की। बताते हैं कि उसने पूछताछ में हत्याओं की बात स्वीकारी थी।

एनकाउंटर में GRP सिपाही व अलीनगर में तैनात दरोगा भी घायल

चंदौली एसपी का कहना है कि रात में घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट के दौरान हत्यारोपी पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने लगा। उसने पुलिस पर गोली चलाई।

Criminal killed in police encounter

दोनों ओर से गोलीबारी में गुरुप्रीत सिंह मारा गया। उसे पुलिस की दो गोलियां लगीं। वहीं जीआरपी सिपाही मनोज यादव व अलीनगर दरोगा सतीश सिंह गोली लगने से घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह

एसपी चंदौली आकाश पटेल का कहना है कि हत्यारोपी पूर्व सैनिक अमृतसर का रहने वाला था। उसने पूछताछ में तीन हत्याओं की बात स्वीकार की थी। तीनों ने घटनास्थलों पर उसके फोन की लोकेशन भी मिली थी।

एक रिवाल्वर, एक डबल बैरल बंदूक और 28 कारतूस हुए बरामद

woman shot dead inside hospital in front of her son in Chandauli up

उसके पास से एक रिवाल्वर, एक डबल बैरल बंदूक, व 28 कारतूस बरामद हुए हैं। उसने 9 मई को ट्रेन से प्रयागराज जाते समय अलीनगर क्षेत्र में ट्रेन से विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद फरार हो गया। इसके बाद तीसरी हत्या अस्पताल में पहुंचकर कर दी। वहां वह पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें: तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर

यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर

यूपी बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर, BJP नेता के भाइयों व भतीजे को गोलियों से भूना

झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार