Sunday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार

in Banda businessman's kidnapped son recovered

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को पुलिस हरियाणा से ढूंढ लाई। इतना ही नहीं अपहृत बच्चे के सगे मामा समेत तीन अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह सब संभव हो सका बांदा के एसपी पलाश बंसल के त्वरित निर्देशों और पल-पल की माॅनिटरिंग के चलते। यही वजह रही कि पूरे मामले में बांदा पुलिस अपहरणकर्ताओं के लिए ‘तू डाल-डाल मैं पात-पात’ साबित हुई। खुद को चालाक समझ रहे अपहरणकर्ता हरियाणा में पकड़े गए।

7 मई को बबेरू में व्यापारी के बेटे का हुआ था अपहरण

in Banda businessman's kidnapped son recovered
अपहृत बालक।

बताते चलें कि बांदा के बबेरू से व्यापारी अनिल कुमार के इकलौते बेटे 10 साल के हर्षित का बीती 7 मई को अपहरण हो गया था।

7 मई को स्कूल से घर नहीं लौटा था 10 साल का हर्षित

बबेरू के कृष्णा नगर में रहने वाले व्यापारी अनिल का बेटा उस दिन स्कूल से घर नहीं लौटा था। बच्चे के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बबेरू कोतवाली में सूचना दी।

in Banda businessman's kidnapped son recovered
पुलिस हिरासत में तीनों अपहरणकर्ता।

पुलिस ने क्षेत्र के CCTV कैमरों को खंगाला। उच्चाधिकारियों ने तत्काल बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए 4 टीमें गठित कर निर्देशित किया।

रोहतक के एक होटल में पकड़े गए तीनों अपहरणकर्ता

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को बच्चे की लोकेशन शुक्रवार को आगरा में मिली। वहीं इसके बाद आरोपियों का मोबाइल बंद हो गया। लेकिन पुलिस अपना काम करती रही।

in Banda businessman's kidnapped son recovered
हाइवे से गुजरती अपहरणकर्ताओं की कार का CCTV फुटैज।

बताते हैं कि इसी बीच बच्चे के मामा रामजी ने अपनी बहन रश्मि देवी (बच्चे की मां) को कॉल की। उसने बताया कि वह अपहरणकर्ताओं को जानता है।

पुलिस ने इस तरह दिया अपहरणकर्ताओं को गच्चा

यह भी कहा कि अपहरणकर्ता 10 लाख की फिरौती मांग रहे हैं। पीड़ित परिवार और पुलिस सबकुछ सुनते रहे। अपहरणकर्ताओं को कार्रवाई का शक न हो, इसलिए पुलिस ने ही आरोपियों के बताए खाते में 12-12 हजार की रकम ट्रांसफर कराई। बस यहीं पर अपहरणकर्ता गच्चा खा गए।

in Banda businessman's kidnapped son recovered
बच्चे के घर के बाहर पुलिस।

इधर बात चलती रही और उधर पुलिस टीमें आरोपियों का पीछा करती हुई रोहतक (हरियाणा) तक पहुंच गईं। वहां एक होटल से एक आरोपी को धर-दबोचा। उसके साथ पुलिस अन्य आरोपियों तक होटल के कमरे में पहुंची। वहां बच्चा भी बरामद हो गया।

अपहरणकर्ताओं में चरखारी, रोहतक-सोनीपत के लोग

बताते हैं कि पुलिस ने महोबा के चरखारी के रामजी, सोनीपत के अनीस व रोहतक के सुमित को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी भाई लगातार बहन को फोन कर गुमराह करता रहा।

Banda SP Palash Bansal
बांदा SP पलाश बंसल।

SP पलाश बंसल की पल-पल माॅनिटरिंग से बनी बात

पुलिस ने बच्चे के सगे मामा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में एसपी पलाश बंसल खुद पल-पल की अपडेट लेते रहे। उनकी माॅनिटरिंग के चलते पुलिस टीमों लगातार एक्टिव मोड पर रहीं। वरना अमूमन ऐसे मामलों में पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर थाना पुलिस सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस

बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस

बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस-RPF ने यात्रियों को दिए सुरक्षा के टिप्स