Monday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: सरस्वती शिशु मंदिर केनपथ में महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम

Program on Maharana Pratap Jayanti at Saraswati Shishu Mandir Kenpath Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में महाराणा प्रताप जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इसी क्रम में केनपथ पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। महाराणा प्रताप जयंती पर यह आयोजन बड़ी ही धूमधाम के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज किशोर द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया। साथ ही पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महाराणा प्रताप के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाए

Program on Maharana Pratap Jayanti at Saraswati Shishu Mandir Kenpath Banda

विद्यालय के अनेक आचार्यों व छात्रों द्वारा महाराणा प्रताप जी के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंगों को सुनाया गया। इन प्रसंगों को विद्यालय के छात्रों ने बड़ी ही उत्सुकता के साथ सुना।

ये भी पढ़ें: तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार

प्रधानाचार्य श्री द्विवेदी ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। महाराणा प्रताप की वीरता के प्रसंग भी सुनाए। इस दौरान बच्चों ने भक्ति गीत गाए।

ये भी पढ़ें: क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्य विंदेश, रामबहोरी भी शामिल रहे। वहीं आचार्य रामबाबू ने कार्यक्रम का संचालन किया।

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: बांदा सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी छात्रों ने रोशन किया नाम

क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

यूपी बोर्ड 2026: बांदा सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी छात्रों ने रोशन किया नाम