Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदान्यूज

बांदा की सड़कें बर्बाद करते बेलगाम एमपी के ओवरलोड खनन ट्रक-RTO विभाग..

बांदा की सड़कें बर्बाद करते बेलगाम एमपी के ओवरलोड खनन ट्रक-RTO विभाग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मध्य प्रदेश बार्डर से खनन के ओवरलोड ट्रक-डंपरों की एंट्री फिर तेज हो गई है। बांदा आरटीओ विभाग की भूमिका फिर सवालों के घेरे में है। वहीं सीमावर्ती थानों गिरवां और मटौंध थानों की पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताते चलें कि मानूसन आने से बांदा की खदानें लगभग बंद हो गई हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के ओवरलोड सिंडिकेट के माफियाओं ने ट्रकों-डंपरों की एंट्री तेज कर दी है। एमपी के खनन ओवरलोड ट्रक बांदा जिले की सड़कों को तोड़ रहे हैं। यूपी सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।  सीमावर्ती थानों और RTO विभाग पर उठते सवाल सूत्रों की माने तो सैकड़ों बालू के ओवरलोड ट्रक बांदा के गिरवां और मटौंध थाना क्षेत्रों में मध्य प्रदेश से यूपी में इंट्री कर रहे हैं। यूपी-एमपी के इस ओवरलोडिंग सिंडिकेट की जड़ें बांदा समेत आसपास के जिलों के सरकारी सिस्टम में गहराई तक जमी हैं।  सूत्र...
Breaking: बांदा में सिपाही की नदी में डूबने से मौत-कानपुर नगर के निवासी..

Breaking: बांदा में सिपाही की नदी में डूबने से मौत-कानपुर नगर के निवासी..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से दुखद समाचार है। बांदा पुलिस के एक सिपाही की नदी में डूबने से मौत हो गई। सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में तैनात थे। सीओ (सदर) सौरभ सिंह का कहना है कि वह थाने से यमुना नदी के संगम स्थल पर नहाने गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश कराई। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से उनका शव बरामद किया है। ये भी पढ़ें: बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर सीओ सदर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उधर, परिजनों को सूचना कराई गई है। वह 2019 बैच के आरक्षी थे। मूलरूप से कानपुर नगर के रहने वाले थे। ये भी पढ़ें: ब...
बांदा सपा में संग्राम, आपस में भिड़े सांसद और विधायक, सामने आई गुटबाजी

बांदा सपा में संग्राम, आपस में भिड़े सांसद और विधायक, सामने आई गुटबाजी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सपा की गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। सपा सांसद श्रीमती कृष्णा देवी पटेल और बबेरू विधायक विशंभर यादव पार्टी कार्यालय में आपस में ही भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। कहासुनी आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई। सांसद और विधायक को भिड़ता देख पार्टी नेताओं ने किसी तरह दोनों को संभाला। पार्टी जिलाध्यक्ष मामले को शांत कराते नजर आए। सोशल मीडिया पर संबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। छत्रपति साहूजी महाराज जयंती पर था कार्यक्रम जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम था। वहां सपा सांसद कृष्णा देवी पटेल और विधायक विशंभर यादव भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें: UP : बांदा सपा कार्यालय पर चला बुल्डोजर, महाराणा प्रताप चौराहा.. पार्टी सूत्रों...
बांदा में जल-जंगल-पहाड़ बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण प्रेमियों की बैठक

बांदा में जल-जंगल-पहाड़ बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण प्रेमियों की बैठक

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बढ़ते तापमान के बीच आज जल-जंगल-पहाड़ बचाओ अभियान' की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पद्मश्री उमाकांत पांडे, पूर्व युवा छात्र नेता तथा बड़ी संख्या में अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। यह बैठक वन चेतना पार्क, नवाब टैंक में हुई। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने कहा कि जल स्रोतों, वनों और पहाड़ों का घटना चिंता का विषय है। पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा वक्ताओं ने कहा कि इस बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम-जांच में जुटी पलिस पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। पर्यावरण प्रेमी सिद्धार्थ सिंह, शिक्षक अभिषेक शुक्ला, शैलेन्द्र वर्मा, अनिल प्रजापति ने जल संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग पर विचार रखे। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन! मानसून में बंद होने बजाए बालू खनन औ...
बांदा शहर में दुकानदार पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार-पढ़ें पूरा मामला..

बांदा शहर में दुकानदार पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार-पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के रहुनिया में एसिड अटैक की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोते समय दुकानदार पर तेजाब फेंका गया है। मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थ के फेंके जाने से पीड़ित की एक आंख की रोशनी चली गई है। एसिड अटैक की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान का विवाद बना कारण जानकारी के अनुसार, मकान मालिक साजू प्रसाद के साथ आरोपी संतोष का दुकान को लेकर विवाद है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि मकान मालिक के ऊपर सोते समय आरोपी संतोष सोनी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका है। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हालांकि, उनकी तबीयत ठीक है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना उस समय हुई जब खुटला न...
बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर

बांदा में 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में चार जिंदगियां खत्म-एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 36 घंटों में दर्दनाक हादसों में मासूम समेत चार जिंदगियां खत्म हो गईं। बांदा जिले में अलग-अलग जगहों पर हादसों में जान गंवाने वाले लोगों में दो दोस्त भी हैं। इन हादसों में चार जिंदगियां खत्म होने से कई परिवारों की खुशियां छिन गई हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम कराया है। अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे जानकारी अनुसार, मटौंध-गौरीहार मार्ग पर रात करीब 11 बजे एक रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। दोनों एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार बताया जाता है कि प्रदीप अहिरवार (24) अपने दोस्त रमेश यादव के साथ मटौंध गए थे। वहां से दोनों वापस आलमपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। छतरपुर जिले क...
बांदा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम-जांच में जुटी पलिस

बांदा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम-जांच में जुटी पलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनाक्रम बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। बताते हैं कि बिछवाही गांव के देवीदीन कुशवाहा के पुत्र दीपक (25) ने बीती रात फांसी लगा ली। घटना का कारण अज्ञात परिजनों ने देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। निजी गाड़ी से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन बताते हैं कि मृतक कानपुर में राजमिस्त्री का काम करते थे। लगभग 15 दिन पहले पत्नी मंजू के साथ घर आए थे। थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, परिजनों ने घटना का कारण अज्ञात बताया है। ये भी पढ़ें: ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अ...
बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन

बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में बिना नक्शा पास कराए बने पांच मैरिज हॉल विकास प्राधिकरण ने सील कर दिए हैं। शहर में पांच मैरिज हाॅल सील होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बांदा शहर में यह कार्रवाई बीडीए ने न्यायालय के आदेश पर की है। बीडीए सचिव का कहना है कि ऐसे बाकी मैरिज हाॅल को भी जल्द ही सील किया जाएगा। जिनके भवनों का नक्शा पास नहीं कराया गया है। बिना नक्शा पास कराए बने थे सभी बीडीए के सचिव मदन मोहन वर्मा का कहना है कि इन पांचों मैरिज हॉल संचालकों को नक्शा पास कराने के लिए कई बार नोटिस दिए गए। लेकिन संचालकों ने नक्शे पास नहीं कराए। बीडीए सचिव का कहना है कि जिन भवनों का नक्शा पास नहीं है। ये भी पढ़ें: ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..  उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी। कहा कि बाकी बिना नक्शे वाले मैरिज ...
ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद बांदा प्रशासन भी गंभीर हुआ है। बांदा आयुक्त अजित कुमार ने निजी अस्पताल व कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। वहां आग से सुरक्षा के इंतजाम देखे। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला व फायर विभाग टीम भी निजी अस्पताल के निरीक्षण में मौजूद रहे। कुछ अस्पतालों में गंभीर अनियमितता भी मिली आयुक्त के निरीक्षण में बड़े अस्पतालों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की पोल खुल गई। कई अस्पतालों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही भी मिली। यहां हाॅस्पिटल में इमरजेंसी निकास मार्ग बेहद संकरा आयुक्त के औचक निरीक्षण में प्राइवेट अस्पतालों की पोल खुल गई। पूर्व एडीएम से कथित पार्टनरशिप व मानकविहिन निर्माण के आरोपों के लिए चर्चित नरैनी रोड स्थित शिव कृष्णा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में गंभ...
बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगा शिक्षामंत्री का इस्तीफा

बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगा शिक्षामंत्री का इस्तीफा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है। कहा कि बीते कुछ वर्षों से नीट परीक्षा में जमकर गड़बड़ियां हुई हैं। नीट परीक्षा के पेपर भी लीक हुए हैं। 2015 में एआईपीएमटी (वर्तमान में नीट) का भी पेपरलीक हुआ था। बोले कि देश में युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहीं। कहा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतना सबकुछ होने के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी तक नहीं ली है। बिना इस्तीफा दिए अपने पद पर जमे हुए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीती 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ है। जनता के दबाव में सरकार को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लेना पड़ा। प्रेसवा...