
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सपा की गुटबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। सपा सांसद श्रीमती कृष्णा देवी पटेल और बबेरू विधायक विशंभर यादव पार्टी कार्यालय में आपस में ही भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। कहासुनी आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई। सांसद और विधायक को भिड़ता देख पार्टी नेताओं ने किसी तरह दोनों को संभाला। पार्टी जिलाध्यक्ष मामले को शांत कराते नजर आए। सोशल मीडिया पर संबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, ‘समरनीति न्यूज’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
छत्रपति साहूजी महाराज जयंती पर था कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम था। वहां सपा सांसद कृष्णा देवी पटेल और विधायक विशंभर यादव भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: UP : बांदा सपा कार्यालय पर चला बुल्डोजर, महाराणा प्रताप चौराहा..
पार्टी सूत्रों का कहना है कि किसी बात पर दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। कहा जा रहा है कि कार्यक्रम में विधायक ने अपने वक्तव्य में सांसद का इशारों-इशारों में विरोध किया।

बाद में सांसद ने कहा कि आपको सिर्फ अपमान करना आता है। हमने अखिलेश भइया से भी कहा है कि हमारे साथ जो हो रहा है, वह बबेरू विधायक करा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के Video
इसपर बबेरू विधायक भड़क गए। विधायक कहते सुने जा रहे हैं कि तमीज से बात करिए। फिर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। वायरल वीडियो में पार्टी जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा दोनों पक्षों को शांत कराते नजर आ रहे हैं।
पार्टी जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कही यह बात..
उधर, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा का कहना है कि पार्टी एक परिवार की तरह होती है। परिवार में छोटी-मोटी बात हो जाती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी कोई बात नहीं है।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन
बांदा शहर में पांच मैरिज हॉल सील…बिना नक्शे के कारण BDA का एक्शन
