यूपी में समय से पहले चुनाव! विपक्ष में हलचल-भाजपा ने शुरू की तैयारियां
समरनीति न्यूज, लखनऊ (ब्यूरो): यूपी में समय से पहले चुनाव! इस संभावना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 समय से हो सकते हैं! इसे लेकर पूरे प्रदेश में चर्चाएं तेज हैं। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव की संभावना है। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों में भी हलचल है। वहीं भाजपा ने भी बड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी दल अब अंदरखाने यह मानकर चल रहे हैं कि यूपी में समय से पहले चुनाव होंगे।
यूपी समेत इन राज्यों में पहले ही चुनाव कराने की तैयारी में केंद्र?
माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा न आए। इसलिए केंद्र सरकार यूपी समेत इन राज्यों में पहले ही चुनाव कराने पर विचार कर रही है।
ये भी पढ़ें: यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा व...









