Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में समय से पहले चुनाव! विपक्ष में हलचल-भाजपा ने शुरू की तैयारियां

Early elections in UP? Stir in opposition BJP begins preparations

समरनीति न्यूज, लखनऊ (ब्यूरो): यूपी में समय से पहले चुनाव! इस संभावना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 समय से हो सकते हैं! इसे लेकर पूरे प्रदेश में चर्चाएं तेज हैं। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव की संभावना है। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों में भी हलचल है। वहीं भाजपा ने भी बड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी दल अब अंदरखाने यह मानकर चल रहे हैं कि यूपी में समय से पहले चुनाव होंगे।

यूपी समेत इन राज्यों में पहले ही चुनाव कराने की तैयारी में केंद्र?

माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा न आए। इसलिए केंद्र सरकार यूपी समेत इन राज्यों में पहले ही चुनाव कराने पर विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार

भाजपा नेतृत्व ने सभी राज्य इकाइयों को आगाह कर चुनावी तैयारियों को इसी महीने अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए हैं। सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने जल्द चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को जनता अगले चुनाव में धो-पटककर सुखा देगी’

बताते चलें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी कुछ दिन पहले कह चुके हैं कि यूपी में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं। वहीं चर्चा है कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच बीते सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक में इन संभावनाओं पर बात हो चुकी है। विपक्षी पार्टियां भी तैयारियों में जुट गईं हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते

यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार

लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते

अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को जनता अगले चुनाव में धो-पटककर सुखा देगी’