
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पैलानी-जसपुरा क्षेत्र में यमुना पर बने पीपा पुल हटाने की तैयारियों पर ग्रामीण परेशान हैं। बांदा के जसपुरा, पैलानी क्षेत्र में यमुना पर बने पीपा पुल गलौली-बारा और मड़ौलीकलां-अढ़ावल को जल्द हटाने की चर्चाएं हैं। क्षेत्र के हजारों परिवारों की बांदा के इन पीपा पुल हटाने की खबरों से चिंताएं बढ़ गई हैं। ग्रामीण इसलिए चिंता में हैं क्योंकि रोजाना इन्हीं पीपा पुल से हजारों परिवार आते-जाते हैं। दूसरा रास्ता काफी लंबा है। सपा के पूर्व सांसद विशंभर निषाद ने मामले में डीएम दिया है।
हजारों परिवार इन पुलों पर निर्भर
पूर्व सांसद निषाद ने मांग की है कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पीपा पुल को जल्दबाजी में समय से पहले न हटाया जाए।

बताते चलें कि फतेहपुर के ललौली और बांदा जिले के ग्रामीणों लोगों के लिए इन पुलों का काफी महत्ता है। दर्जनों गांवों को ये पुल जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे में क्षेत्र के हजारों परिवार इन पुलों पर निर्भर हैं।

इन परिवारों की रोजमर्रा के कामकाज इन्हीं पुलों से होकर पूरे होते हैं। लोगों ने मांग की है कि दोनों पुलों को बरसात तक बनाए रखा जाए। जल्दबाजी में इन्हें हटाना लोगों के लिए समस्या बन जाता है।
ये भी पढ़ें: बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा
ऐसे में लोगों को काफी लंबी दूरी तय करके अपने काम निपटाने पड़ेंगे। दरअसल, ये पुल बांदा और फतेहपुर के बेहद दूरस्त ग्रामीणों क्षेत्रों को कम समय में आपस में जोड़ते हैं।
ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में मुकदमा
बांदा में हड़कंप, जुए अड्डे पर पुलिस छापा-भारी कैश समेत 3 जुआरी गिरफ्तार
बांदा में हादसे, अतर्रा और फतेहपुर के व्यक्तियों की गई जान, एक घायल
बड़ी खबर: बांदा में थाने के अंदर हत्या, पिता ने बेटी को मार डाला..
बांदा में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम..
