Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हड़कंप, जुए अड्डे पर पुलिस छापा-भारी कैश समेत 3 जुआरी गिरफ्तार

Banda Police raid gambling-3 arrested with large money
पुलिस हिरासत में आरोपी।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के आदेशों पर विशेष अभियान में पुलिस ने सफलता हासिल की है। बांदा में शहर के पास एक गांव में पुलिस ने बड़े जुए अड्डे पर छापा मारा। मौके से बांदा पुलिस ने छापा मारकर 68 हजार से ज्यादा की नकदी के साथ 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीन जुआरियों व माल-फड़ और जामा तलाशी कुल 68350 रुपए व 52 अदद ताश पत्ते बरामद किए।

रात में नाले के पास खेला जा रहा था जुआ

यह जुआ 13/14 जून की रात शहर कोतवाली क्षेत्र में डिंगवाही गांव में नाले के पास पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: बांदा में 12 जुआरी लाखों की नगदी संग गिरफ्तार, नदी किनारे सजाई थी फड़

तीनों के कब्जे से 3 मोटर साइकिलें भी बरामद की हैं। बताते हैं कि इन जुआरियों ने वहां जुए का ठिकाना बना रखा था। पुलिस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया।

इन 3 को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार

तीनों जुआरियों की पहचान शहर के छावनी मोहल्ले के महेश, मटौंध क्षेत्र के करछा निवासी राजकिशोर तथा देहात कोतवाली क्षेत्र के डाडीपुरवा महोखर के बैजनाथ के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा

तीनों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है।

बताते हैं कि जुआरियों के खिलाफ आगे भी अभियान चलता रहेगा। जुआरियों को गिरफ्तार करने वालों में अतर्रा चौकी इंचार्ज उत्कर्ष सिंह, सिपाही चंद्रपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: ड्रमों में डीजल भरकर एमपी बार्डर ले जा रहे दो को पुलिस ने पकड़ा

बांदा में हादसे, अतर्रा और फतेहपुर के व्यक्तियों की गई जान, एक घायल

बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा

बांदा: ड्रमों में डीजल भरकर एमपी बार्डर ले जा रहे दो को पुलिस ने पकड़ा

Banda: हाथ में कानपुर से चोरी बाइक-कमर में तमंचा, बांदा पुलिस ने पकड़ा

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

बांदा में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम..