Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपीपुलिस

जरूरी खबर: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा 29 जून से..पढ़ें पूरी खबर

जरूरी खबर: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा 29 जून से..पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (दरोगा) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर है। यूपी पुलिस उप निरीक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) का आयोजन 29 जून से 1 जुलाई तक किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। 4543 पदों पर चल रही भर्ती भर्ती बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 4543 उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 चल रही है। इसके लिए 14 तथा 15 मार्च को लिखित परीक्षा कराई गई थी। ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिर इस चरण में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।...
यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार

यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शिक्षक सुसाइड केस में फरार बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार हो गई हैं। बताते हैं कि पुलिस ने पूर्व बीएसएस शालिनी श्रीवास्तव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गोरखपुर में शिक्षक शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड मामले में यह कार्रवाई हुई है। शालिनी श्रीवास्तव 22 फरवरी 2026 को एफआईआर होने के बाद से ही फरार थीं। कोर्ट से भी उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका था। एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने गिरफ्तारी पर ईनाम भी घोषित किया था। निलंबित लिपिक अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हालांकि, मामले में दूसरा निलंबित लिपिक संजीव सिंह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताते चलें कि कुशीनगर के हरैया बुजुर्ग गांव के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 21 फरवरी सुसाइड की थी। उन्होंने गुलरिहा क्षेत्र में स्थित भाई के घर में फांसी लगाई थी। ये भी पढ़ें: UP : दो बीएसए से स्पष्टीकरण तलब, लापरवाही पर निदेशालय सख्त ...
बांदा में हड़कंप, जुए अड्डे पर पुलिस छापा-भारी कैश समेत 3 जुआरी गिरफ्तार

बांदा में हड़कंप, जुए अड्डे पर पुलिस छापा-भारी कैश समेत 3 जुआरी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के आदेशों पर विशेष अभियान में पुलिस ने सफलता हासिल की है। बांदा में शहर के पास एक गांव में पुलिस ने बड़े जुए अड्डे पर छापा मारा। मौके से बांदा पुलिस ने छापा मारकर 68 हजार से ज्यादा की नकदी के साथ 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीन जुआरियों व माल-फड़ और जामा तलाशी कुल 68350 रुपए व 52 अदद ताश पत्ते बरामद किए। रात में नाले के पास खेला जा रहा था जुआ यह जुआ 13/14 जून की रात शहर कोतवाली क्षेत्र में डिंगवाही गांव में नाले के पास पकड़ा गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में 12 जुआरी लाखों की नगदी संग गिरफ्तार, नदी किनारे सजाई थी फड़ तीनों के कब्जे से 3 मोटर साइकिलें भी बरामद की हैं। बताते हैं कि इन जुआरियों ने वहां जुए का ठिकाना बना रखा था। पुलिस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। इन 3 को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार ...
बड़ी खबर: बांदा में थाने के अंदर हत्या, पिता ने बेटी को मार डाला..

बड़ी खबर: बांदा में थाने के अंदर हत्या, पिता ने बेटी को मार डाला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रिश्तों का कत्ल का सिलसिला जारी है। एक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। बांदा के बदौसा थाने में पिता ने घर से भागी बेटी के बरामद होने पर थाने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस युवती और साथ भागे लड़के को थाने लाकर दोनों परिवारों को बुलाकर काउंसलिंग कर रही थी। पुलिस ने बेटी की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। हत्यारोपी को जेल भेज रही पुलिस एसपी श्री बंसल ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बीती 18 मई को बदौसा थाना क्षेत्र से एक युवती अपने पड़ोसी युवक के साथ घर से प्रेम प्रसंग में भाग गई थी। 18 मई को घर से भाग गई थी युवती आज 12 जून को पुलिस उक्त युवती और उसके कथित प्रेमी आरोपी युवक को बरामद कर थाने ले आई थी। दोनों पर...
बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल

बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए शाबाशी दी। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। महोखर गांव के चौकीदार को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार में साइकिल, नकदी व प्रशस्तिपत्र दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना होनी चाहिए। पुलिस की मदद के लिए चौकीदार को साइकिल गिफ्ट एसपी श्री बंसल ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इन पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान बीती 24 मई 2026 को रेलवे स्टेशन बांदा से अपह्रत हुए 2 वर्षीय बच्चे के सकुशल लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिपाहियों को सम्मानित किया गया। इनमें कोतवाली देहात में तैनात सिपाही जि...
यूपी में 6 IPS अधिकारियों के तबादले, कानपुर-मिर्जापुर में नए…

यूपी में 6 IPS अधिकारियों के तबादले, कानपुर-मिर्जापुर में नए…

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस में 6 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यह तबादले किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को तबादला सूची जारी की है। आईपीएस अधिकारियों की इस तबादला सूची में 1 आईजी और 6 डीआईजी शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 11 जिलों के SP बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट.. https://samarneetinews.com/in-up-24-more-ias-officers-transferred-kavita-meena-became-dm-hapur/ https://samarneetinews.com/bijnor-cmyogi-said-duplicity-on-cows-and-stabbing-in-friendship-willnot-tolerated/ https://samarneetinews.com/bjp-changed-presidents-of-four-states/ https://samarneetinews.com/38-ias-changed-in-up-dm-of-8-districts-including-sambhal-prat...
यूपी के पूर्णकालिक DGP बने IPS राजीव कृष्ण-चार साल का इंतजार खत्म

यूपी के पूर्णकालिक DGP बने IPS राजीव कृष्ण-चार साल का इंतजार खत्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी को लंबे इंतजार के बाद पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक मिल गया। वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को पूर्णकालिक DGP बनाया गया है। बताते हैं कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से भेजे पैनल पर शासन स्तर पर मंथन हुआ। वर्तमान कार्यवाहक DGP थे राजीव कृष्ण इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी को पूर्णकालिक DGP बनाने को मंजूरी दे दी। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है। चार साल बाद उत्तर प्रदेश को स्थाई पुलिस महानिदेशक मिला है। ये भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट दरअसल, यूपीएससी ने 26 मई को बैठक हुई थी। इसके बाद IPS रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद तथा राजीव कृष्ण का नाम वाला पैनल सरकार को भेजा गया। 1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण के नाम पर सरकार ने मुहर लगा दी। ये भी पढ़ें: नए डीजीपी की होगी नई टीम,...
यूपी में दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, इन जिलों में तैनाती..

यूपी में दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, इन जिलों में तैनाती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। अयोध्या सुरक्षा में तैनात एएसपी बलरामाचारी दुबे का तबादला हो गया है। उन्हें अब डायल-112 का एएसपी बना दिया गया है। विजय शंकर मिश्रा बने अयोध्या के ASP वहीं पीएसी मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात विजय शंकर मिश्र को अयोध्या में तैनात कर दिया गया है। वह एएसपी सुरक्षा होंगे। ये भी पढ़े: IPS Transfer: यूपी में देर रात 13 IPS अफसरों के तबादले कौशांबी के एएसपी राजेश कुमार-तृतीय को मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं यूपी-112 की एएसपी अमिता सिंह को कौशांबी का नया अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। ये भी पढ़े: हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले? https://samarneetinews.com/up-highcourt-asks-how-brajbhushan-rajabhaiya-dhananjay-got-arms-li...
सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर में कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर हुई है। मामले में सांसद इकरा हसन समेत 7 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह एफआईआर सहारनपुर में डीआईजी कार्यालय के बाहर सड़क जाम करने के आरोप में हुई है। घटनाक्रम बीती 19 मई का है। एफआईआर में कैराना सांसद इकरा हसन समेत 7 लोग नामजद आरोपी हैं। यह है पूरा मामला दरअसल, यह घटनाक्रम 19 मई को तब हुआ जब सांसद इकरा हसन जसाला गांव के मोनू कश्यप की हत्या के मामले में डीआईजी से मिलीं। सांसद के साथ में मृतक मोनू कश्यप की मां भी थीं। ये भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं इस दौरान सांसद का कहना था कि डीआईजी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इकरा हसन के समर्थक कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। इससे यातायात प्रभावित होने की बात कही गई। ...
बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी

बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के ASP शिवराज अब पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणाश्रोत बन गए हैं। ASP शिवराज ने पुलिस विभाग की तमाम व्यवस्तता के बीच पीएचडी पूरी की है। उन्होंने साइबर क्राइम मैनेजमेंट के क्षेत्र में पीएचडी की है। पुलिस जैसे व्यस्तता वाले विभाग में सेवा करते हुए पीएचडी करना बड़ी उपलब्धि है। SP ने दी बधाई-पुलिस कर्मियों के लिए बताया प्रेरणा बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आज एएसपी शिवराज को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया। साथ ही उनकी सराहना भी की। एसपी श्री बंसल ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विभाग में सकारात्मक ऊर्जा एवं संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। ये भी पढ़ें: ‘समरनीति ऑफिस’ में पद्म श्री उमा शंकर पांडे, पढ़िए ! खास बातचीत.. उधर, सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) मेविस टाक ने भी एएसपी शिवराज को बधाई दी। दरअसल, पुलिस सेवा में काफी व्यस्तता होती है। ऐसे में पढ़ाई के लिए समय निक...