Saturday, June 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल

Banda SP Palash Bansal praised these 3 police personnel

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए शाबाशी दी। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। महोखर गांव के चौकीदार को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार में साइकिल, नकदी व प्रशस्तिपत्र दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना होनी चाहिए।

पुलिस की मदद के लिए चौकीदार को साइकिल गिफ्ट

Banda SP Palash Bansal praised these 3 police personnel

एसपी श्री बंसल ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

इन पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

  • बीती 24 मई 2026 को रेलवे स्टेशन बांदा से अपह्रत हुए 2 वर्षीय बच्चे के सकुशल लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिपाहियों को सम्मानित किया गया। इनमें कोतवाली देहात में तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार व रिक्रूट सिपाही राजेश राय को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Banda SP Palash Bansal praised these 3 police personnel

  • इसी घटना में सूझ-बूझ का परिचय देते हुए तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए सहायता करने वाले महोखर गांव के चौकीदार रमेश कुमार को भी एसपी बांदा ने सम्मानित किया। साथ ही 2 हजार नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर तथा साइकिल दी।
  • इसी क्रम में मटौंध थाने में तैनात आरक्षी पुष्पेंद्र को जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले में पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।

ये भी पढ़ें: तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार 

तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार