बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए शाबाशी दी। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। महोखर गांव के चौकीदार को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार में साइकिल, नकदी व प्रशस्तिपत्र दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना होनी चाहिए।
पुलिस की मदद के लिए चौकीदार को साइकिल गिफ्ट
एसपी श्री बंसल ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
इन पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान
बीती 24 मई 2026 को रेलवे स्टेशन बांदा से अपह्रत हुए 2 वर्षीय बच्चे के सकुशल लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिपाहियों को सम्मानित किया गया। इनमें कोतवाली देहात में तैनात सिपाही जि...
