
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा अधिवक्ता संघ ने लोगों की जान बचाने की दिशा में अहम पहल की है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। दरअसल, अधिवक्ता संघ ने बांदा में केन नदी और दूसरे पुलों के किनारों पर ऊंची जाली लगाने की मांग उठाई है। दरअसल, यह पुल वर्तमान में सुसाइड प्वाइंट बनते जा रहे हैं। बताते हैं कि आयुक्त अजीत कुमार ने जल्द ही उचित व्यवस्था का आश्वासन दिया है।
पुलों से छलांग लगाकर सुसाइड की घटनाएं ज्यादा
अधिवक्ता संघ का कहना है कि पुल पर जाली न होने के कारण पुल से कूदकर सोसाइड की घटना काफी हो रही हैं। युवा गुस्से में पुल पर पहुंचते हैं और फिर बिना सोचे-समझें नीचे छलांग लगा देते हैं। शहर असुरक्षित पुलों की भारी कीमत चुका रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 के खिलाफ FIR..
अगर पुलों के दोनों और ऊंची जाली लग जाएंगी तो निश्चित रूप से ऐसी घटनाओं में कमी आएगी। बताते हैं कि अधिवक्ता संघ अध्यक्ष व अधिवक्ताओं की बातोँ से आयुक्त सहमत हुए।
ये भी पढ़ें: हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया
जल्द ही उन्होंने इस दिशा में काम कराने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के साथ अधिवक्ताओं ने आयुक्त से मिलकर पूरा मामला रखा। इस मौके पर अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे। बताते चलें कि बांदा में आए दिन केन नदी पुल से छलांग लगाकर सुसाइड की घटनाएं सामने आती हैं।
ये भी पढ़ें: Breaking : प्रेमिका से मोबाइल पर बात कर केन नदी पुल से कूदा प्रेमी, मौत
ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि शहर व आसपास नदी के पुलों के दोनों और ऊंची जाली लगा दी जाएं। इससे सुसाइड की ऐसी घटनाओं में कमी आना स्वभाविक है। आम लोगों का भी मानना है कि पुल पर ऊंची जालियां लग जाएं तो घटनाएं आसानी से नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, शहर के बड़े बस मालिक लापता-केन नदी पुल पर मिली स्कूटी-गोताखोर तलाश में..
ये भी पढ़ें: रिश्ते तार-तार: बांदा में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म-अब गया जेल
बांदा में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 के खिलाफ FIR..
रिश्ते तार-तार: बांदा में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म-अब गया जेल
