
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया है। यह घटना मरका थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मरका थाना क्षेत्र की एक युवती ने मर्का थाने में गांव के छह लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
आरोपियों में दो भाई भी शामिल
युवती का कहना है कि दो युवकों ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि विवाह का दबाव बनाने पर आरोपी पक्ष के लोगों उससे मारपीट करते हुए गाली-गलौज की।
ये भी पढ़ें: बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सत्यम, रामभरोसे, राजकुमारी, नमो सिंह, लखन और विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखाया है।
ये भी पढ़ें: बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद
थाना प्रभारी मिथलेश सिंह का कहना है कि घटना 17 मार्च की बताई जा रही है। 3 जून को रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: रिश्ते तार-तार: बांदा में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म-अब गया जेल
रिश्ते तार-तार: बांदा में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म-अब गया जेल
