Thursday, June 4सही समय पर सच्ची खबर...

रिश्ते तार-तार: बांदा में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म-अब गया जेल

Maruti baba rape case victim

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रिश्तों के तार-तार होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वहशी चाचा ने अपनी भतीजी को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। बताते हैं कि लोकलाज के डर से भतीजी शांत रही। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे कुछ दवाएं दे दीं। हालत बिगड़ी और परिवार के लोग उसे लेकर बांदा अस्पताल पहुंचे। इसके बाद दरिंदे चाचा का काला कारनामा सामने आया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा मामला

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पूरा घटनाक्रम देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें: हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया

जानकारी के अनुसार, 18वर्षीय पीड़ित युवती का इलाज चल रहा है। दुष्कर्म की यह घटना लगभग 6 माह पुरानी बताई जा रही है।  थानाक्षध्यक्ष सीपी तिवारी का कहना है कि 26 मई को इस मामले में शिकायत मिली थी।

तत्काल रिपोर्ट लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। उधर, युवती की तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात

बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात

बांदा: मोहन साहू चप्पल कांड में ‘साहू समाज’ का प्रदर्शन-DM-SP को ज्ञापन