Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: मोहन साहू चप्पल कांड में ‘साहू समाज’ का प्रदर्शन-DM-SP को ज्ञापन

banda sahu community protests over mohansahu sandal incident
बांदा में प्रदर्शन करते साहू समाज के लोग।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को चप्पल मारने का मामला तूल पकड़ रहा है। साहू समाज के लोगों ने आज घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम-एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा है कि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो साहू समाज व्यापारी वर्ग धरना देगा।

यह है पूरा मामला

बीती 2 जून को पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को एक महिला ने चप्पल मार दी थी। यह घटना उस समय हुई थी जब साहू एक महिला की अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।

वह कार में बैठे थे और महिला ने बातचीत के दौरान अचानक चप्पल निकालकर चला दी। घटना में पहले से वीडियो बनाने की तैयारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने इसे साजिश के तहत हुई घटना बताया था। कहा कि यह राजनीतिक रूप से उनकी छवि खराब करने की साजिश है।

उधर, महिला ने इसे जमीनी विवाद बताया था। इसी मामले में आज साहू समाज मामले ने जिले के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।

दो के खिलाफ FIR..

इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने महिला गीता देवी और प्रदीप त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

ये भी पढ़ें: ’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!

साथ ही आरोप लगाए कि बांदा विधायक ने साजिशन इस घटना को कराया है। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के कारण मामला काफी सुर्खियों में है। कहीं न कहीं बांदा जिले में राजनीतिक तापमान भी इस घटना से बढ़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद

ये भी पढ़ें: बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब 

बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब

बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद