
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को बांदा का प्रभारी बनाया गया है। आज गुरुवार को वह प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार बांदा पहुंचे। बांदा में पार्टी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक ली
सभी नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। सर्किट हाउस बांदा में प्रभारी मंत्री ने भाजपा कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक ली। इन बैठकों में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रस्तावों और सुझावों पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्टी नेता, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें..
यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें..
