
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं सपा नेता मोहन साहू चप्पल कांड में नया मोड़ आ गया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने चप्पल कांड में महिला समेत दो के खिलाफ FIR कराई है। इस FIR में सपा नेता साहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, बीते 24 घंटे से मामला बांदा जिले में इस मामले से राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों-सोशल मीडिया पर छाया मामला
उधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू ने एफआईआर में कहा है कि वह खुटला के भोले विश्वकर्मा की पत्नी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। तभी मुक्तिधाम के पास प्रदीप त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी ने महिला गीता पत्नी कालीचरन से हमला करने को कहा।
ये भी पढ़ें: बांदा: बिसंडा में पीड़ितों से मिले कांग्रेसी-खनन ट्रक से 7 लोगों की मौत का मामला
सपा नेता साहू ने कहा है कि घटना का वीडियो बनाकर आरोपियों ने उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है। बताते हैं कि सपा नेता ने कुछ सीसीटीवी फुटैज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें..
उधर, मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है। सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही हैं। घटना से संबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुल मिलाकर इस प्रकरण से बांदा जिले की राजनीतिक का तापमान इस समय काफी बढ़ा हुआ है।
संबंधित मुख्य खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.. बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब
बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब
बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात
विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक
