Friday, June 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल..

youngman crushed by truck in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक हादसा हो गया। हादसे में घर से बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।  युवक की मौत से कोहराम मच गया। युवक की शादी को मात्र एक साल हुआ था। ऐसे में परिवार में कोहराम मच गया। हादसा बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में कुसरेजा चौकी के पास हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

देहात कोतवाली की कुरसेजा चौकी के पास हादसा

जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के प्रहलाद सिंह (35) पुत्र नत्थु सिंह बाइक में पेट्रोल डलाने निकले थे। वह कुरसेजा चौकी के पास ही पहुंचे थे कि तभी रास्ते में ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया।

ये भी पढ़ें: विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक

प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक युवक चार भाइयों में छोटे थे। उनकी एक साल पहले शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें: बांदा: घर में बेटी पायल ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम

पत्नी इस समय गर्भवती हैं। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। मृतक के भतीजे सूरज ने यह जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक  चालक की तलाश की जा रही है।

उधर, हादसे की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अचानक हुए हादसे से सभी को सदमा लगा है।

ये भी पढ़ें: बांदा: मोहन साहू चप्पल कांड में ‘साहू समाज’ का प्रदर्शन-DM-SP को ज्ञापन  

रिश्ते तार-तार: बांदा में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म-अब गया जेल

बांदा में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 के खिलाफ FIR..

बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, नेताओं ने किया स्वागत