
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में आज प्रशासन ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। बबराला थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मजार को ढहाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई समेत अन्य अधिकारी व भारी पुलिस बल और पीएसी मौजूद रही।
पहले रखीं ईटें फिर धीरे-धीरे पूरा निर्माण
बताते हैं कि लगभग 10 साल पहले वहां मजार का निर्माण शुरू हुआ। पहले कुछ इंटें रखी गईं। फिर धीरे-धीरे निर्माण करते गए। सरकारी जमीन पर पूरी तरह मजार बनाकर कब्जा कर लिया।
ये भी पढ़ें: प्यार में बदली पहचान, संभल में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी
उधर, प्रशासन ने साफ कहा है कि किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: अमरोहा: मंडी धनौरा में 12 साल का छात्र नहर में कूदा-तलाश में जुटी पुलिस
अमरोहा: मंडी धनौरा में 12 साल का छात्र नहर में कूदा-तलाश में जुटी पुलिस
प्यार में बदली पहचान, संभल में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी
मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल
