Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम गिरफ्तार..

team of 16 people involved in religious conversions arrested in Sitapur

समरनीति न्यूज, सीतापुर: राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आज शुक्रवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतापुर जिले के मिश्रिख कस्बे में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना पर हुई है। सीतापुर जिले के मिश्रिख कस्बे के मोहल्ला थोक 3 में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई की।

मिश्रिख के मोहल्ला थोक-3 में कार्रवाई

सीओ बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मिश्रिख के मोहल्ला थोक में छापा मारा। वहां लगभग 16 महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ मेडिकल काॅलेज से हटेंगी सभी मजारे, यौन शोषण-धर्मांतरण मामले में सख्ती 

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी। इसमें कहा गया था कि मोहल्ला थोक-3 के एक मकान में धर्म परिवर्तन हो रहा है। मौके से पुलिस ने धर्म प्रचार-प्रसार की काफी सामग्री बरामद की है।

ये भी पढ़ें: सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस

इनमें कई बाइबिल, स्टील का स्टैंड, मोमबत्ती व अन्य धार्मिक साहित्य भी है। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। कहा कि मामले की जांच हो रही है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’

सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस

मौलाना साजिद की थप्पड़ों से पिटाई-डिंपल यादव पर दिया था बेशर्मी भरा बयान

सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार..

UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल