Tuesday, April 14सही समय पर सच्ची खबर...

UP: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत-एक घायल

UP: Major accident in Lakhimpur Kheri-five people died after car fell into river

समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार देर रात भयावह हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी में जा गिरी। कार में सवार छह लोगों में पांच की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं कार चालक घायल हो गया है।

शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सभी

बताते हैं कि कार सवार सभी लोग लखीमपुर में वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस बहराइच लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, पढुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से पहले शारदा सायफन के पास ऑल्टो कार अनियंत्रित हो गई।

घायल कार चालक अस्पताल में भर्ती

इसके बाद कार शारदा सायफन नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि हादसा देर रात लगभग 12 बजे के आसपास हुआ।पढ़ुआ थाना प्रभारी अभिषेक सिंह का कहना है कि कार में छह लोग सवार थे। पांच की मौत हो चुकी है।

पांच मृतकों के ये हैं नाम और पते..

कार चालक बबलू पुत्र राजेश निवासी गिरजापुरी बहराइच, का इलाज चल रहा है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मृतकों में सभी बहराइच के रहने वाले हैं।

मृतकों की पहचान सुजौली थाना क्षेत्र के विपिन बिहारी निवासी घाघरा बैराज, घनश्याम निवासी घाघरा बैराज, लालजी निवासी सीशियन पुरवा, अजीमुल्ला निवासी गिरिजापुरी, सुरेंद्र निवासी रामवृक्ष पूरवा के रूप में हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: यूपी: लेखपाल के बाद SIR में लगे शिक्षक ने की सुसाइड, SDM-BDO व लेखपाल पर दबाव का आरोप 

जय सियाराम: अयोध्या में राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज…अडिग आस्था का प्रतीक…

CM Yogi बोले, सनातन के लिए सिख गुरुओं के बलिदान अविस्मरणीय

यूपी: लेखपाल के बाद SIR में लगे शिक्षक ने की सुसाइड, SDM-BDO व लेखपाल पर दबाव का आरोप

सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस

सीतापुर: मासूम को उठा ले गया बंदरों का झुंड, पानी भरे ड्रम में डुबाया-मौत 

सीतापुर: मिश्रिख उपचुनाव जीती भाजपा, महमूदाबाद में निर्दलीय आगे