समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार दोपहर बांदा में एक युवक ने शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी पुल से कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि उसके दो दोस्त भी साथ में थे, दोनों उसे रोकते रह गए, तबतक युवक ने पुल ने नीचे छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ में आए दोनों युवकों का कहना है कि मरने वाले युवक ने प्रेम प्रसंग में ऐसा किया है।
दोस्त ने बताया कि मरने वाले युवक की प्रेमिका ने हाथ की नसें काट ली थीं। तभी से वह तनाव में था। उधर, मौके पर पहुंचे बांदा पुलिस कप्तान अभिनंदन ने बताया है कि पुल पर सेल्फी प्वाइंट कही जाने वाली जगह से युवक के नदी में कूदने की बात सामने आ रही है। उसकी मौत हो गई है।
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार अतर्रा का रहने वाला मोहम्मद मोहसिन अपने साथी आदित्य गुप्ता के साथ बांदा आया था। साथ में एक और लड़का था। दोस्त आदित्य का कहना है कि मोहसिन आईटीआई कर रहा था।
अतर्रा में नहर कोठी में रहता है। बताते हैं कि युवक का एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था। मौके पर उसके दोस्त ने यह भी बताया कि उसकी प्रेमिका ने हाथ की नसें काट ली थीं। उसी लड़की के चक्कर में वह आज केन नदी से कूद गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें : बांदा में 1 लाख के लिए अश्लील वीडियो वायरल, FIR के बाद भागा..
ये भी पढ़ें : UP : लड़की ने दांतों से काटा जबरन Kiss करने वाले का होंठ, FIR भी हुई दर्ज