
Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसे में महोबा के रामसेवक व अरुण की मौत
समरनीति न्यूज, बांदा : चलते ट्रक से बोरा गिर जाने पर चालक और खलासी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में उतर गए। दोनों बोरा उठाकर रखने वाले थे कि तभी वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
बिसंडा के घूरी गांव में पास हादसा
मृतकों की पहचान महोबा के सुभाष नगर में रहने वाले रामसेवक (57) और बेदो के अरूण (23) के रूप में हुई है। दोनों ट्रक चालक और खलासी थे। मृतक चालक के भतीजे पूर्व प्रधान रमेश प्रसाद ने बताया कि मृतक किसानी भी करते थे। वहीं दूसरे मृतक अरूण के पिता ने बताया कि वह दो भाईयों में बड़ा था। अचानक हुई इस घटना से मां नीलम समेत परिजनों का रो रोकर बुरा है।
ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा शहर के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस..
https://samarneetinews.com/woman-businessman-cheated-of-rs-44-la...