Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसे, ऑटो खरीदने जा रहे बाइक सवार समेत दो की मौत

Banda: Tractor crushes two friends riding bike, both dead
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे के दौरान दो हादसे हुए। एक हादसा रविवार शाम को हुआ, जबकि दूसरा हादसा आज सोमवार को हुआ। दोनों हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक उस समय हादसे का शिकार हुआ जब वह अपने साथियों के साथ घर से ऑटो खरीदने के लिए निकला था। कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

बाइक पर सवार थे तीनों

जानकारी के अनुसार कमासिन के अमेढ़ी गांव के मजरा देविनपुरवा के राजन निषाद (30) आज ऑटो खरीदने के लिए घर से निकले थे। बाइक पर उनके भाई सत्यकरन (32), दुर्गा (20) भी सवार थे। रास्ते में कमासिन पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए।

बांदा की बेटी वैष्णवी गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएगी अपनी प्रतिभा..

आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल राजन ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक परिवार में 3 बेटियां छोड़ गए हैं। बताते हैं कि वह महाराष्ट्र के नासिक में रहकर काम करते थे। 1 महीने पहले ही वहां से घर लौटे थे। अब उनका इरादा खुद का काम करने का था।

कमासिन क्षेत्र में दूसरा हादसा

उधर, एक अन्य हादसा गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ। वहां तेरा गांव के बच्चा वर्मा (42) रविवार शाम गांव के पास आग तापने के लिए रुक गए। तभी बड़ोखर की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें आग तापते हुए टक्कर मार दी। परिजनों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के छोटे भाई रतन वर्मा का कहना है कि मृतक अपने पीछे एक बेटी, एक बेटा और पत्नी छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें : मौसम अपडेट : आज रात से बुंदेलखंड-पश्चिमी UP में बारिश-कोहरे का अलर्ट, अगले 2 दिन..