Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गंभीर रूप से घायल, सिर में गंभीर चोट

Bengal CM Mamata Banerjee seriously injured
घायल हालत में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी।

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें आ रही हैं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीएमसी ने x पर इसकी जानकारी साझा की है। ममता बनर्जी के सिर में चोट लगी है। मीडिया पर उनकी फोटोज और घायल होने की खबर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके माथे से खून निकल रहा है। कोलकाता के SSKM अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनको चोट कैसे लगी अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, ममता बनर्जी के समर्थक उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। बड़ी संख्या में लोग उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : चुनाव आयुक्त : सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने नए चुनाव आयुक्त 

ये भी पढ़ें : यूपी : नए मंत्री ओपी-दारा समेत सभी को मिले विभाग, पढ़िए ! किसको क्या मिला..