Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा में धारदार हथियार से किसान की हत्या हत्यारों के करीब पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

Breaking : In Banda, neighbor's sister-in-law called young man in illicit relationship and murdered him

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक किसान की सिर पर भारी चीज से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह खेत पर सिंचाई का काम कर रहा था। घर के लोगों को उसका शव खेत पर पड़ा मिला था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सीओ बबेरू राजवीर सिंह का कहना है कि मृतक का मोबाइल उसी के पास मिला है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र पिंडारन गांव के रहने वाले प्रेमचंद्र उर्फ कल्लू (60) बुधवार रात करीब 8 बजे अपने घर से लगभग 3 किमी दूर खेतों पर सिंचाई कर रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार मारकर उनकी हत्या कर दी। सुबह परिजन खेतों पर पहुंचे

बांदा हार्पर क्लब, प्रशासन को गुमराह कर मनमानी का खेल, 2016 से नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी..

तो उनको घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पर एसपी अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। मृतक के तीन बेटे हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखी है। सीओ का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बांदा : रिश्ते के देवर ने भाभी को पकड़ा, फिर दुष्कर्म का प्रयास-बेटों की हत्या की धमकी