Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

UP : लड़की ने दांतों से काटा जबरन Kiss करने वाले का होंठ, FIR भी हुई दर्ज

girl forcibly bitten lips of person who kissed her, FIR was also registered in Meeruth

समरनीति न्यूज, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक युवक को लड़की की इज्जत बुरी नियत से पकड़कर जबरन किस (Kiss) काफी भारी पड़ गया। लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए युवक के होंठ को दातों से काटकर बिल्कुल अलग दिया। तिलमिलाए युवक ने उसे छोड़ा तो लड़की ने मदद के लिए शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का मामला

एसएसपी मेरठ रोहित सिंह का कहना है कि एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की ने अपने बचाव में आरोपी का होंठ काट डाला। आरोपी का इलाज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : गर्लफ्रेंड से कहा-तुमसे तंग आकर खत्म कर रहा हूं जिंदगी, 4 छात्राओं पर मुकदमा 

बताते हैं कि मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के अझोंता के खेतों में एक लड़की काम कर रही थी। वहां से गुजर रहे मनचले युवक ने लड़की को अकेला देखा तो उसे पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दी।

girl forcibly bitten lips of person who kissed her, FIR was also registered in Meeruth

पुलिस ने कटे होंठ का टुकड़ा सील किया

लड़के ने लड़की को पकड़ लिया और जबरन उसके होठों पर किस करने लगा। लड़की ने बहादुरी से काम लिया और लड़के के होंठ को दांतों से काटकर अलग कर दिया। लहूलुहान लड़का चिल्लाकर अलग हो गया।

ये भी पढ़ें : रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..   

फिर लड़की ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भागकर वहां पहुंचे। उन्होंने आरोपी लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़के के होंठ का टुकड़ा वहीं नीचे पड़ा हुआ था।

इलाज के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने उसे पैकेट में सील कर दिया। बाद में लड़के को नजदीक के अस्पताल भी भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान मेरठ के इंचौली के लावड़ क्षेत्र के रहने वाले मोहित सैनी पुत्र मूलचंद सैनी निवासी अंदावली रोड, सैनीनगर (मेरठ) के रूप में हुई है। मामले में दौराला थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि लड़के के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..      

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले, पंडितों ने बनाई जाति, वर्ण और संप्रदाय, भगवान..

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले, पंडितों ने बनाई जाति, वर्ण और संप्रदाय, भगवान..