Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..

crime scene symbolic image

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। एक सौतेले बेटे ने अपनी मां से दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित महिला ने किसी तरह इसकी जानकारी अपनी बेटी को दी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अतर्रा थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला

अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली रहने वाली 40 वर्षीय महिला से उसके सौतेले लड़के ने शनिवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म कर किया। महिला ने उसका विरोध किया तो दरिंदे बने आरोपी ने महिला को बुरी तरह से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।

ये भी पढ़ें : डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मुकदमा, भाभी को क्रेटा कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

उधर, पीड़िता ने किसी तरह अपनी बेटी को फोन करके अपनी आपबीती बताई। बेटी आनन-फानन मौके पर पहुंची और मां को एंबुलेंस से अतर्रा स्वास्थ केंद्र ले गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी एक्टिव हो गई। पीड़िता का बयान लिए और रिपोर्ट दर्ज की।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : बांदा में कानपुर के युवक की चित्रकूट से लौटते समय हादसे में मौत

इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के पति और दो बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पति ने दो शादियां की थीं और दोनों पत्नी अलग-अलग रहती हैं। उनके घर भी पास-पास बने हैं। उन्हीं में एक के बेटे ने सौतेली मां के साथ यह घिनौनी हरकत की है।

ये भी पढ़ें : बांदा में छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम