रिश्ते शर्मसार : सौतेले बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीट-पीटकर मरणासन्न..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। एक सौतेले बेटे ने अपनी मां से दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पीड़ित महिला ने किसी तरह इसकी जानकारी अपनी बेटी को दी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अतर्रा थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला
अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली रहने वाली 40 वर्षीय महिला से उसके सौतेले लड़के ने शनिवार रात घर में घुसकर दुष्कर्म कर किया। महिला ने उसका विरोध किया तो दरिंदे बने आरोपी ने महिला को बुरी तरह से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
ये भी पढ़ें : डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मुकदमा, भाभी को क्रेटा कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
उधर, पीड़िता ने किसी तरह अपनी बेटी को फोन करके अपनी आपब...