Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

बांदा में अवैध खनन! मानसून में बंद होने बजाए बालू खनन और तेज

बांदा में अवैध खनन! मानसून में बंद होने बजाए बालू खनन और तेज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मानसून आने से कुछ दिन पहले अवैध खनन और तेज हो गया है। अवैध खनन को रोकने में बांदा खनिज विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों पर भी ऊंगलियां उठ रही हैं। पुलिस विभाग भी इससे अछूता नहीं है। दो दिन पहले ही दो सिपाहियों पर अवैध खनन में संलिप्तता के चलते कार्रवाई भी हुई है। दरअसल,  जून में  मानसून आने से पहले नियमतः सभी खदानों को बंद हो जाना चाहिए। उधर, बांदा के खनिज अधिकारी का कहना है कि कुछ खदानें बंद हो चुकी हैं। कुछ चल रही हैं। 30 जून से सभी बंद हो जाएंगी। क्या कागजों में चल रहा टाॅस्क फोर्स? सूत्रों की माने तो जिले में ज्यादातर खदानों पर धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। जो बंद बताई जा रही हैं, वहां भी खनन चल रहा है। नियम के अनुसार कागजों पर खदानें बंद हो चुकी हैं और खनन रुक चुका है। लेकिन सिर्फ कागजों में ऐसा हुआ है। शहर से सटी दुरैड...
आज से बुंदेलखंड में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, इन चार जिलों में कार्यक्रम..

आज से बुंदेलखंड में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, इन चार जिलों में कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सीएम योगी आज से बुंदेलखंड में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जिलों का दौरा करेंगे। 20 और 21 जून को सीएम योगी बुंदेलखंड में रहेंगे। अपने दो बुंदेलखंड दौरे में सीएम योगी आज शनिवार रात्रि झांसी में विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग भी करेंगे। यह है सीएम योगी का पूरा कार्यक्रम सीएम योगी राजकीय वायुयान से आज शनिवार सुबह 10:10 बजे दतिया हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। लगभग 1 घंटे तक वहां रुकेंगे। मां दतिया के दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 10:50 बजे हवाई पट्टी दतिया लौटेंगे। ललितपुर में भी कार्यक्रम में होंगे शामिल फिर हेलीकॉप्टर से 11:20 बजे ललितपुर जाएंगे। ललितपुर के तुवन में मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वहीं मैदान में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास ...
बांदा-तिंदवारी: पैलानी में पूर्व विधायक के निशुल्क शिविर की सराहना

बांदा-तिंदवारी: पैलानी में पूर्व विधायक के निशुल्क शिविर की सराहना

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पैलानी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगवाया। यह नेत्र शिविर पैलानी के स्वास्थ केंद्र में लगा। लोगों ने इसकी काफी सराहना की है। पूर्व विधायक के छोटे भाई नंदू सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। निशुल्क चश्में मिले-आपरेशन को भेजा चित्रकूट साथ ही चिकित्सकों से सलाह और दवाएं लीं। मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिह्नित कर ऑपरेशन को चित्रकूट भेजा गया। लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि आंखों के इलाज को भटकना नहीं पड़ता। फ्री में आंखों की जांच हो जाती है। साथ ही आंखों के आपरेशन के लिए पूर्व विधायक फ्री में बस से चित्रकूट भिजवा देते हैं। आपरेशन भी फ्री होता है। ये भी...
बांदा के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी अवधेश कपूर की पत्नी ममता कपूर के निधन से शोक की लहर-19 को श्राद्ध भोज

बांदा के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी अवधेश कपूर की पत्नी ममता कपूर के निधन से शोक की लहर-19 को श्राद्ध भोज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी अवधेश कपूर की धर्मपत्नी श्रीमती ममता कपूर के निधन से लोगों में गहरा शोक है। लोग उनके कटरा स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। बताते चलें कि बीती 6 जून को श्रीमती ममता कपूर का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था। 6 जून को दिल्ली में हुआ निधन सुनील कपूर ने बताया कि भाभी स्व. ममता कपूर का तेरहवीं संस्कार, हवन-पूजन, ब्राह्मण भोज 19 जून, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन किरन कालेज चौराहा के पास मंगलम मैरिज हाल के सामने होगा। 10 दिनों से शोकाकुल कपूर परिवार बताया जाता है कि परिवार पिछले 10 दिनों से शोकाकुल है। उधर, परिवार के मोहित कपूर और उदित कपूर ने रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों से तेहरवीं भोज में शामिल होने की अपेक्षा की है। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसा...
बांदा में कांग्रेसियों ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में की बैठक

बांदा में कांग्रेसियों ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में की बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी नेताओं ने महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के तिंदवारी रोड स्थित आवास पर हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसकी अध्यक्षता की। यूपी और एमपी दोनों जगहों से आए गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। परियोजना के विरोध का आह्वान सभी का कहना था कि केन-बेतवा परियोजना से होने वाली हानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कई वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट  कहा कि "विश्व में बांदा का तापमान 49 डिग्री से अधिक होने का मुख्य कारण पहाड़ों को नष्ट करना, वृक्षों की कटाई और नदियों में डैम बनाकर उसके जल प्रवाह को रोकना है। ये ...
Good News: चित्रकूट स्टेडियम में 11.90 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

Good News: चित्रकूट स्टेडियम में 11.90 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट: बुंदेलखंड के खिलाड़ियों के लिए एक गुड न्यूज है। चित्रकूट के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11.90 करोड़ की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनेगा। धावकों को मिलेगी बड़ी सुविधा इससे पूरे बुंदेलखंड के धावकों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में बड़ा लाभ होगा। बताया जाता है कि 400 मीटर का 8 लेन वाला यह ट्रैक एथलेटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के मानकों को पूरा करेगा। ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल बताया जाता है कि 11.90 करोड़ का बजट इसके लिए स्वीकृत हुआ है। इस ट्रैक का निर्माण होने के बाद बुंदेलखंड के धावकों को प्रैक्टिस में काफी सुविधा मिलेगी। ये भी पढ़ें: विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक https://samarneetinews.com/banda-no-water-for-players-at-...
बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन

बांदा में ‘बेलन गैंग’ महिलाओं का स्मार्ट मीटर पर हल्ला बोल प्रदर्शन-लहराए बेलन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 'बेलन गैंग' की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर हल्ला बोल बड़ा प्रदर्शन किया। 'बेलन गैंग' ने स्मार्ट मीटर की समस्या पर नारेबाजी करते हुए हवा में बेलन लहराए। बड़ा प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च भी निकाला। कलेक्ट्रेट में भी 'बेलन गैंग' की महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। फिर बांदा सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को ज्ञापन सौंपा। लोगों में बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ नाराजगी दरअसल, स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली विभाग ने आम लोगों के बिलों में अंधाधुंध बढ़ोत्तरी कर दी है। यह लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। बताते हैं कि विद्युत विभाग की ओर से बिना सहमति के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..   इसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। इसकी वजह है कि लोगों के घरों का बिल कई गुना ज्यादा आन...
यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी

यूपी में आज से बढ़ेगी गर्मी, बांदा में रिकार्ड तापमान-बुंदेलखंड के लिए चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से गर्मी तेजी से बढ़ेगी। यूपी के बांदा में तापमान पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रिकार्ड हुआ है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश खासतौर से बुंदेलखंड में ज्यादा गर्मी की चेतावनी जारी की है। सोमवार को बांदा प्रदेशभऱ में सबसे ज्यादा तापमान वाला जिला रहा। चेतावनी दी है कि बुंदेलखंड के कई जिलों में तापमान 40 पार जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं कमजोर पड़ेंगी। 4-5 दिनों में प्रदेश का तापमान 3 से 6 डिग्री बढ़ने की आशंका है। बुंदेलखंड में 40 के पार जाएगा तापमान मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बुंदेलखंड और दक्षिण के कुछ जिलों में तापमान 40 पार जाने की आशंका है। यानी गर्मी पूरी तरह कहर ढहाएगी। ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े.. सोमवार...
बांदा में जल सहेलियों का सम्मान और जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी

बांदा में जल सहेलियों का सम्मान और जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: बांदा में बसधरी गांव में जल सहेलियों का सम्मान हुआ। जल सहेलियों का सम्मान होने के साथ ही जल संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। बताते हैं कि जल सहेलियों का सम्मान पर्यावरणविद डॉ. संजय सिंह की 'अविरल निर्मल यमुना यात्रा' में योगदान के लिए हुआ। बांदा के पैलानी क्षेत्र में महर्षि कृष्ण द्वेपायन वेद व्यास की जन्मस्थली पर यह कार्यक्रम हुआ। जल संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने विचार भी रखें। महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण से शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास और उनकी माता सत्यवती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथियों में डॉ बीडी प्रजापति, पद्मश्री उमाशंकर पांडे, ए़डीएम मदन मोहन वर्मा तथा डॉ शिव प्रकाश सिंह शामिल रहे। मुख्यवक्ताओं में ये लोग रहे शामिल मुख्य वक्ता डॉ संजय सिंह, प्रोफेसर रामप्रकाश गुप्ता, प्रधान मंजू सिंह,...
कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, FIR लिखकर तलाश में जुटी पुलिस

कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, FIR लिखकर तलाश में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से काॅलेज गईं दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं। बताते हैं कि एक छात्रा के भाई ने दोनों छात्राओं को कॉलेज के पास छोड़ा था। इसके बाद से दोनों छात्राएं लापता हैं। दोनों छात्राओं का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने छात्राओं के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि लापता हुईं दो छात्राओं की तलाश की जा रही है। मर्का थाना क्षेत्र से जुड़ा है मामला जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी अपनी सहेली और उसके भाई के साथ दो दिन पहले काॅलेज गई थी। ये भी पढ़ें: बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी सहेली के भाई ने दोनों को बबेरू स्थित डिग्री कॉलेज के पास छोड़ा था। इसके बाद भाई गाड़ी ड्राइवर के साथ बाजार चला गया था। बताते हैं कि इस...