
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से गर्मी तेजी से बढ़ेगी। यूपी के बांदा में तापमान पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रिकार्ड हुआ है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश खासतौर से बुंदेलखंड में ज्यादा गर्मी की चेतावनी जारी की है। सोमवार को बांदा प्रदेशभऱ में सबसे ज्यादा तापमान वाला जिला रहा। चेतावनी दी है कि बुंदेलखंड के कई जिलों में तापमान 40 पार जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं कमजोर पड़ेंगी। 4-5 दिनों में प्रदेश का तापमान 3 से 6 डिग्री बढ़ने की आशंका है।
बुंदेलखंड में 40 के पार जाएगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बुंदेलखंड और दक्षिण के कुछ जिलों में तापमान 40 पार जाने की आशंका है। यानी गर्मी पूरी तरह कहर ढहाएगी।
ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..
सोमवार को बांदा का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड हुआ।
प्रयागराज-वाराणसी में भी बढ़ा तापमान
इसके बाद प्रयागराज 39 डिग्री के साथ दूसरे और वाराणसी 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे नंबर पर रहा।
ये भी पढ़ें: चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन
लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आसमान साफ रहने और पछुआ के कमजोर पड़ने से दिन-रात का तापमान बढ़ेगा। आने वाले दिनों में कई जिलों में गर्मी ज्यादा बढ़ेगी। कुछ जगहों पर लू जैसी परिस्थियां होने की भी आशंका है।
ये भी पढ़ें: ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!
Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज
